scriptभारतीय महिला हॉकी टीम ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया | Indian woman hockey team defeats Scotland with 3-0 | Patrika News
अन्य खेल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया

पूनम रानी के दो गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया

Mar 03, 2016 / 09:39 am

Rakesh Mishra

indian women hockey team

indian women hockey team

स्टेलेनबॉश। पूनम रानी के दो जबरदस्त गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज कर ली। मैच का पहला क्वार्टर दोनों टीमों के लिए बराबरी का रहा। लेकिन इस दौरे में पहले भी स्कॉटलैंड को हरा चुकी भारतीय टीम ने उसे कड़ी टक्कर दी।

मैच के दूसरे क्वार्टर में पूनम ने पेनल्टी कार्नर पर कमाल का गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद तो भारतीय खिलाडि़यों ने अपने आक्रमण और तेज कर दिए तथा ज्यादातर समय गेंद को अपने कब्जे में रखा। भारतीय खिलाड़ी वंदना कटारिया ने दूसरा गोल कर प्रतिद्वंद्वी टीम को और दबाव में ला दिया।

मैच के तीसरे क्वार्टर में हालांकि कोई गोल नहीं हो सका, लेकिन चौथे व अंतिम क्वार्टर में पूनम ने एक और गोल कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। इसके बाद भारत ने स्कॉटलैंड को कोई मौका न देते हुए मैच इसी स्कोर के साथ अपने नाम कर लिया। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर महिला टीम का यह अंतिम मुकाबला था और उसने जीत के साथ इसका समापन किया।

Hindi News/ Sports / Other Sports / भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया

ट्रेंडिंग वीडियो