ओपिनियन

आपकी बात, रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्या किया जाना चाहिए?

पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं  

जयपुरSep 10, 2024 / 04:49 pm

Gyan Chand Patni

फाइल फोटो।

…..
नियमित निरीक्षण जरूरी
रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। सबसे पहले रेलवे नेटवर्क में आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल अनिवार्य हो।  ट्रैक और स्टेशन पर नियमित निरीक्षण और मरम्मत की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही, ट्रेन चालक और अन्य रेलवे स्टाफ की ट्रेनिंग पर ध्यान दिया जाना चाहिए। यात्रियों को भी सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए।
   -रोहित सोलंकी, नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश
 ………..
रिक्त पदों को भरें
रेल दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण रेलवे में कर्मचारियों की कमी है। दुर्घटनाओं को रोकने और रेलों की सुरक्षा के लिए सरकार को कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरा जाना चाहिए।  
-प्रकाश भगत, कुचामन सिटी, नागौर
…  
मिशन जीरो एक्सीडेंट
रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मिशन जीरो एक्सीडेंट अभियान कारगर सिद्ध हो सकता है। यात्री भार को कम किया जाए, समय-समय पर मेंटीनेंस का कार्य किया जाए। ट्रैक व्यवस्था का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाए।
-बिहारी लाल बालान, लक्ष्मणगढ़, सीकर
  ……
  सही प्रशिक्षण जरूरी  
रेल दुर्घटनाओं को रोकने लिए रेल पटरियों की देखभाल की उचित व्यवस्था, सिग्नल व्यवस्था की मजबूती, आधुनिक तकनीकों से निगरानी व्यवस्था और रेल कर्मियों को सही प्रशिक्षण आवश्यक है।
-शिवजी लाल मीना जयपुर  
….  
जरूरी है आधुनिकीकरण
रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। रेल का  आधुनिकीकरण और प्रशिक्षित कुशल रेलवे कर्मचारी आवश्यक हैं।  आधुनिक सूचना -संचार तकनीकी भी जरूरी है।                संजीव देव, हनुमानगढ़
……..  
एआइ का उपयोग किया जाए
तकनीकी के युग में रेलवे को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) का उपयोग करना चाहिए।  सिग्नल सिस्टम को ठीक किया जाए। लोको पायलट को सही समय पर सही सूचना उपलब्ध हो जिससे वह समय पर उचित निर्णय लेने में सक्षम हो।  
 -गजेंद्र चौहान, कसौदा, डीग  

Hindi News / Prime / Opinion / आपकी बात, रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्या किया जाना चाहिए?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.