14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करुण नायर के रिकॉर्ड शतक के बाद चेन्नई टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत

चेन्नई के चेपक मैदान में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांचवे टेस्ट के चौथे दिन भारत मजबूत स्थिति में पहुँच गया है। केएल राहुल के शानदार 199 रनों के बाद आज सुबह मैदान में आने के कुछ देर बाद ही एक और सुखद खबर भारतीय फैंस के लिए आ रही है

2 min read
Google source verification

image

Rahul Mishra

Dec 19, 2016

karun nayar made his first test century

karun nayar made his first test century

चेन्नई:
चेन्नई
के चेपक मैदान में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांचवे टेस्ट के चौथे दिन भारत मजबूत स्थिति में पहुँच गया है। केएल राहुल के शानदार 199 रनों के बाद आज सुबह मैदान में आने के कुछ देर बाद ही एक और सुखद खबर भारतीय फैंस के लिए आ रही है। जहाँ करुण नायर ने अपने दूसरे ही टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंच दिया है. करूँ नायर अभी 105 रन बना कर क्रीज पर मौजूद हैं।

Image result for karun nair made his first test century
वहीं पांचवे टेस्ट के चौथे दिन भारत ने अपना पांचवां विकेट मुरली विजय के रूप में खो दिया है। भारत फिलहाल इंग्लैंड के पहाड़ जैसे 477 रनों के नजदीक पहुँचता दिखाई दे रहा है। भारत ने पांच विकेट के नुकशान पर 447 रन बना लिए हैं।

Image result for karun nair made his first test century
वहीं चेन्नई टेस्ट के चौथे दिन एक नायब रिकॉर्ड भारत ने अपने नाम किया है। दरअसल भारत के 6 बल्लेबाजों ने टेस्ट मैच की एक सीरीज में शतक जमाए हैं। ऐसा कारनामा भारतीय टेस्ट में 37 साल बाद दोहराया गया है, इससे पहले 1978-79 में भारत बनाम वेस्टइंडीज, 1963-64 भारत बनाम इंग्लैंड और 1955-56 भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुए मैचों में यह करिश्माई रिकॉर्ड बनाए गए थे।