23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

Nagaur patrika…ईसर-गंवर को पिलाया पानी, गाए गणगौर गीत, किया पूजन…VIDEO

नागौर. शहर में चहुंओर गणगौर उत्सव की धूम मची हुई है। गंवर-ईसर को पानी पिलाए जाने के साथ ही पूजन किया जा रहा है। शहर अब गणगौर के रंग में रंगने लगा है। तालाब भी गणगौर उत्सव के चलते अब गुलजार नजर आने लगे हैं। शहर के सुराणा की बारी में गणगौर उत्सव का आयोजन […]

Google source verification

नागौर. शहर में चहुंओर गणगौर उत्सव की धूम मची हुई है। गंवर-ईसर को पानी पिलाए जाने के साथ ही पूजन किया जा रहा है। शहर अब गणगौर के रंग में रंगने लगा है। तालाब भी गणगौर उत्सव के चलते अब गुलजार नजर आने लगे हैं। शहर के सुराणा की बारी में गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने गणगौर को हल्दी लगाए जाने की रस्म के साथ ही गणगौर के गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुतियां दी। कुम्हारी दरवाजा क्षेत्र की महिलाओं ने भी गणगौर उत्सव का आयोजन किया। गणगौर पूजन के साथ ही महिलाओं ने गणगौर के गीत गाए। श्रीराम कॉलोनी की महिलाएं गणगौर गीत गाते हुए ईसर-गंवर के साथ जड़ा तालाब पहुंची। यहां पर पानी पिलाए जाने की रस्म की। व्यास कॉलोनी में भी गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया। आजाद चौक स्थित माहेश्वर पंचायत पेाल में माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से गणगौर गोठ का आयोजन किया गया। इसमें महिलाएं एवं युवतियों ने गणगौर के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसके पश्चात महिलाएं गणगौर गीत गाते हुए गिनाणी तालाब पहुंची। यहां पर पानी पिलाने की रस्म निभाई। सरिता तापडिय़ा, सरला भण्डारी, संगीता डागा एवं प्रमिला बंग आदि ने गणगौर गीतों पर नृत्य किया। खत्रीपुरा महिला मंडल ने ईसर गणगौर की पूजा की। सारस्वत महिला मंडल की ओर से हुए गणगौर उत्सव में महिलाओं ने गणगौर के गीतों के साथ ही ईसर गणगौर की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने गणगौर के गीतों पर नृत्य भी किया। इसमें परमेश्वरी सारस्वत, गायत्री सारस्वत, राजल सारस्वत, सुमन सारस्वत, नीलम मित्तल, पूजा गौड़, शोभा जोशी निकिता बोहरा, शारदा सारस्वत आदि ने प्रस्तुतियां दी।