Earthquake: जापान में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

Japan Earthquake: जापान में अक्सर ही भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। आज एक बार फिर जापान में भूकंप आया।

Oct 23, 2024 / 04:41 pm

Tanay Mishra

Earthquake in Japan

दुनियाभर में हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं और भूकंप के इन मामलों में बढ़ोत्तरी भी हो रही है। कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं। इन देशों में जापान (Japan) भी शामिल है। जापान में अक्सर ही भूकंप आते हैं और आज, बुधवार, 23 अक्टूबर को जापान में एक बार फिर भूकंप आया। जापान में आज इज़ू आइलैंड्स (Izu Islands) पर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.9 रही। भारतीय समयानुसार जापान के इज़ू आइलैंड्स पर आज आए भूकंप का समय सुबह 8 बजकर 42 मिनट रहा। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जापान के इज़ू आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की गहराई 58.8 किलोमीटर रही।

सुनामी का नहीं है खतरा

जापान के इज़ू आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। साथ ही इस भूकंप से कोई नुकसान भी नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों को भूकंप का झटका ज़रूर महसूस हुआ, लेकिन नुकसान बिल्कुल भी नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें

HSBC को मिली भारतीय मूल की नई CFO पैम कौर, 159 साल में पहली बार एक महिला को मिली यह ज़िम्मेदारी

संबंधित विषय:

Hindi News / Earthquake: जापान में आया 4.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.