9 जुलाई तक झमाझम बरसेंगे बादल
आज यानी शुक्रवार से 9 जुलाई तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान इन दिनों 32 से 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। बात करें न्यूनतम तापमान की तो 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस पास है। वज्रपात से रहना है सतर्क
लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने जानकारी कि उत्तर प्रदेश में 9 जुलाई तक लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान है। लोगों को सतर्क और सुरक्षित स्थान पर ही बारिश के दौरान रहना चाहिए। वहीं बृहस्पतिवार रात की तेज बारिश ने रुद्रप्रयाग में कहर ढा दिया है। जोरदार बारिश से केदारनाथ हाईवे के रुद्रप्रयाग अलकनंदा और मन्दाकिनी नदी के संगम स्थित 60 मीटर लम्बी सुरंग का ऊपरी हिस्सा ढह गया है।