bell-icon-header
नोएडा

CAA: वेस्ट UP में भड़की हिंसा, बिजनौर, हापुड के बाद बुलंदशहर में कई जिलों में पुलिसकर्मियों पर पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां

Highlights
. वेस्ट यूपी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उबले प्रदर्शनकारी. विभिन्न जिलों में पुलिस पर किया पथराव . आगजनी कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को छोड़ने पड़े आंसू गैस के गोले
 

नोएडाDec 20, 2019 / 04:22 pm

virendra sharma

नोएडा। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को वेस्ट यूपी के कई जिलों में हिंसा हुई। बिजनौर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच में भिड़ंत हो गई। जिसमें छह लोग लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल है। इसके अलावा देवबंद, मेरठ, हापुड़, मुज्जफरनगर और बुलंदशहर में भी प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीं चार्ज करनी पड़ी। वहीं, बुलंदशहर में पुलिस स्थिति बेकाबू होते हुए देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
बिजनौर में पुलिस पर पथराव

बिजनौर में जामा मजिस्द में नमाज पढ़ने के बाद सैकड़ों लोग थाना नहटौर से नया बाजार होते हुए जिला प्रशासन को कानून वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। उसी दौरान भीड़ उग्र हो गई और पथराव शुरू कर दिया। मौके पर पुलिसकर्मियों को बचाव में प्रदर्शनकारियों पर लाठी—भांजनी पड़ी। उसके बाद भीड़ हट सकी। पथराव में छह से अधिक लोग जख्मी हुए है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। इस दौरान उग्र भीड़ ने वाहनों में भी तोड़फोड़ की।
pathrav.png
हापुड़ पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

तहसील चौपले बुलंदशहर रोड पर हजारों की संख्या में भीड़ इक्टठा हुई। यहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। उसके बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं माने। प्रदर्शनकारी नहीं रूके तो पुलिस को बचाव में लाठीं भांजनी पड़ी। उसके बाद भी भीड़ तितर—बितर नहीं हुई। जिसके चलते पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस घटना में कई लोगों के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है। वहीं, कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बुलंदशहर में गाड़ी में लगाई आग

बुलंदशहर के उपर कोट इलाके से प्रदर्शन करने के लिए कालेआम आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन ये नहीं माने और पुलिस पर पथराव कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। वहीं, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। उधर, प्रदर्शनकारी काले आम में जमे हुए है।
ani.jpg
मुजफ्फरनगर में भी हुआ हंगामा

नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में मुजफ्फरनगर में भी हंगामा हुआ। यहां जुमे की नमाज अदा करने के बाद विशेष समुदाय के लोगों ने हंगामा प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। उधर, डीएम और एसएसपी भी सूचना मिलने पर डीएम और एसएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मदीना चौक सरवट और थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मीनाक्षी चौक पर कानून के विरोध में प्रदर्शन किकया।
muzaffarnagar.jpg
मेरठ में भी हुआ प्रदर्शन

कोतवाली क्षेत्र स्थित जामा मजिस्द में भारी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए जुटे थे। इस दौरान उनहोंने जमकर नारेबाजी की। वहीं, पुलिस के रोकने पर पथराव कर दिया। जिससे रोकने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। वहीं, सूचना मिलते ही जिला अधिकारी भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को काबू में किया। इसके साथ ही मेरठ में मोबाइल इंटरनेट के बाद ब्रॉडबैंड सेवा भी ठप कर दी गई है।
देवबंद में दीवार के नीचे दबे प्रदर्शनकारी

देवबंद में भी जगह—जगह नमाज पढ़ने के बाद नमाजी सड़कों पर उतरे। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने का प्रयास किया। जिससे देखते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद लाठीं फटकारनी पड़ी। बताया गया है कि मची भगदड़ के बाद कई प्रदर्शनकारी दीवार के नीचे दब गए। मौके पर राहत कार्य जारी है।
गाजियाबाद में भी पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

जिले के केला भट्ठा एरिया में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लोग इक्ट्ठा हुए। उन्हें हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

Hindi News / Noida / CAA: वेस्ट UP में भड़की हिंसा, बिजनौर, हापुड के बाद बुलंदशहर में कई जिलों में पुलिसकर्मियों पर पथराव, पुलिस ने भांजी लाठियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.