यूपी में कब शुरू होगी ठंड?
यूपी में ठंड कब शुरू होगी? मौसम विभाग काी मानें तो उत्तर प्रदेश में नवंबर की शुरुआत से ठंड बढ़ने की संभावना है। दिन का तापमान घटने लगेगा और रात में ठंडी हवाएं चलेंगी, साथ ही सुबह में कोहरा भी हो सकता है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में ठंड का असर दिसंबर और जनवरी में सबसे अधिक रहने की उम्मीद है।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल सर्दियां दूर हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने सर्दियों का आकलन शुरू कर दिया है। अगले एक हफ्ते तक यूपी का मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि बादल छाए रहेंगे और धूप भी निकलेगी। शाम के समय तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंडक महसूस होगी। इसके अलावा, इस बार सर्दियों के अक्टूबर में आने की संभावना नहीं है, बल्कि नवंबर से इसकी शुरुआत हो सकती है।