नोएडा

बर्फीली ठंड का कहरः मौसम विभाग ने UP समेत 6 राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट

Highlights- नोएडा में 2.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान- मुजफ्फरनगर में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान- दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी

नोएडाDec 29, 2019 / 10:40 am

lokesh verma

नोएडा. पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में बर्फीली ठंड का कहर जारी है। नोएडा में शनिवार रात न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में सर्दी बढ़ेगी। यही वजह है कि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) व दिल्ली (Delhi) समेत छह राज्यों में रेड अलर्ट (Red Alert) जारी कर दिया है। नाेएडा एनसीआर (Noida NCR) की बात करें तो यहां सर्दी ने पिछले 120 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें

Weather Alert: वेस्ट यूपी में टूटा ठंड का रिकार्ड, नए साल पर बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शीतलहर के कारण दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) समेत उत्तर प्रदेश में जनजीवन थम सा गया है। मौसम विभाग ने रविवार यानी आज उत्तर प्रदेश के साथ छह राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि मौसम का रेड अलर्ट तब जारी किया जाता है, जब मौसम की परिस्थतियां चरम पर होती हैं। इसके साथ ही मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी 31 दिसंबर तक प्रदेशभर में कोल्ड-डे (Cold Day) की चेतावनी भी जारी की है।
बता दें कि शनिवार रात को नोएडा में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। स्‍काईमेट वेदर के महेश पलावत का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान आैर भी गिर सकता है। 31 दिसंबर तक नोएडा का मौसम इसी तरह बर्फीला बना रहेगा। महेश पलावत ने बताया कि एक जनवरी से हल्की बारिश के साथ आेले गिरने की संभावना है। कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। नोएडा में सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे परेशान हैं, क्योंकि यहां अभी तक स्कूलों की छुट्टी नहीं की गई है।
वहीं, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली व बुलंदशहर में भी कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। यहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। शनिवार को मुजफ्फरनगर में सबसे कम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र (मुजफ्फरनगर ) के पान सिंह ने बताया कि अभी मौसम इसी तरह बना रहेगा। उन्होंने बताया कि यहां तापमान जीरो डिग्री तक पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें

SSP की पहल : कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे फरियादियों के लिए लगवाए हीटर

Hindi News / Noida / बर्फीली ठंड का कहरः मौसम विभाग ने UP समेत 6 राज्यों में जारी किया रेड अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.