scriptदुनिया की सबसी ऊंची प्रतिमा बनाने वाले कलाकार को मोदी सरकार पुरस्कार के रूप में देगी इतनी बड़ी रकम | Ram Vanji Sutar sculpted worlds highest sardar vallabh bhai statue | Patrika News
नोएडा

दुनिया की सबसी ऊंची प्रतिमा बनाने वाले कलाकार को मोदी सरकार पुरस्कार के रूप में देगी इतनी बड़ी रकम

केंद्रीय मंत्री ने जब इस बात की जानकारी 93 वर्षीय राम वंजी सुतार और उनके परिवार को दी तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।

नोएडाOct 26, 2018 / 06:53 pm

Rahul Chauhan

ram v sutar

दुनिया की सबसी ऊंची प्रतिमा बनाने वाले कलाकार को मोदी सरकार पुरस्कार के रूप में देगी ये बड़ी रकम

नोएडा। मुम्बई छोड़कर नोएडा में आकर बसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम वंजी सुतार को टैगोर सांस्कृतिक सद्भावना पुरस्कार के लिए चुने गए हैं। इसकी जानकारी देने के लिए गुरुवार रात केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा खुद उनके सेक्टर-19 स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने जब इस बात की जानकारी 93 वर्षीय राम वंजी सुतार और उनके परिवार को दी तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। राम सुतार के परिवार का कहना है कि वह 1947 से मूर्तियां बना रहे हैं और वर्तमान में उनकी 100 लोगों की टीम है।
mahesh sharma
डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि सांस्कृतिक सौहार्द के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए वर्ष 2014, 2015 और 2016 के टैगोर पुरस्कार के लिए मणिपुरी के शास्त्रीय नृत्य गुरु राजकुमार सिंघजीत सिंह, बांग्लादेश के सांस्कृतिक संगठन छायानौत और नोएडा के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वंजी सुतार को चुना गया है।
इस पुरस्कार में सभी को 1-1 करोड़ रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र के साथ ही पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पाद प्रदान किए जाएंगे। राम सुतार की पोती सुनाली सुतार ने बताया उन्हें गर्व है कि वह उस परिवार का हिस्सा है, जिसमें देश के वरिष्ठ मूर्तिकार शामिल हैं।
ram v sutar
वहीं राम सुतार के बेटे अनिल सुतार ने बताया, खुद पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने घर पर आकर हमें इसकी सूचना दी। गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे बन रही मूर्ति 522 फीट ऊंची है और इस मूर्ति के चबूतरे की ऊंचाई 85 फीट है। उन्होंने बताया कि पिताजी का मानना है कि किसी भी बड़ी मूर्ति को बनाने के दौरान उसके छोटे-छोटे अंग बहुत मायने रखते हैं।
ram sutar
ऐसा ही सरदार पटेल की 522 फीट ऊंची मूर्ति बनाने के समय भी हुआ। सरदार पटेल की मूर्ति का चेहरा 70 फीट का है। आंखों की पुतली 1.5 मीटर के डायमीटर की है। कंधे 140 फीट चौड़े हैं और मूर्ति का सेंडल 80 फीट लम्बा है। ये सब वो चीजें हैं जो किसी भी बड़ी मूर्ति में साफ-साफ दिखाई दी जानी चाहिए। जल्द ही पिता जी अब शिवाजी महाराज की 400 फीट ऊंची व आंबेडकर की 250 फीट ऊंची प्रतिमा को भी तैयार करेंगे।
ram sutar
बता दें कि राम सुतार को इससे पहले 1999 में पदमश्री और 2016 में पदम भूषण मिल चुका है। राम वंजी सुतार को देश के कई बड़े सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। संसद भवन में लगी सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति भी इन्हीं की शिल्पकारी है।

Hindi News / Noida / दुनिया की सबसी ऊंची प्रतिमा बनाने वाले कलाकार को मोदी सरकार पुरस्कार के रूप में देगी इतनी बड़ी रकम

ट्रेंडिंग वीडियो