नोएडा

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर फॉर्च्यूनर में जलाई लाश, दो दोस्तों को पुलिस ने पकड़ा

UP News: गाजियाबाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर आरोपी शव को उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में लेकर करीब 8 घंटे तक घुमाते रहे। इसके बाद करीब 25 km दूर नोएडा के दादरी में शव को फॉर्च्यूनर में रखकर आग लगा दी और फरार हो गए।

नोएडाOct 23, 2024 / 09:08 pm

Aman Pandey

UP News: ग्रेटर नोएडा में जली हुई फॉर्च्यूनर और उसमें मिले प्रॉपर्टी डीलर के शव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से मृतक से लूटा गया मोबाइल समेत अन्य सामान भी मिला है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस कंट्रोल रूम को गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। गाड़ी से एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी संजय यादव के रूप में हुई।

हत्यारोपियों से लूट का माल बरामद

घटना को लेकर मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई तो दो नाम सामने आए। परिजनों ने बताया कि लूट के बाद संजय यादव की हत्या करके गाड़ी में आग लगाई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशाल राजपूत और जीत चौधरी को मृतक के लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

बियर पिलाकर की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनकी संजय यादव से पहचान थी। उन्हें पता था कि संजय यादव के पास काफी रुपए रहते थे। इसके बाद संजय यादव की हत्या कर लूट का प्लान बनाया। 22 अक्टूबर को तीनों ने बियर पी और संजय यादव के नशे में होने के बाद उसकी हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें

ओपी राजभर का बड़ा बयान, बोले- मदरसे नकली नोट छापने के लिए नहीं, 513 दे चुके हलफनामा

वहीं, हत्या के बाद संजय यादव को गाड़ी में छोड़कर आग लगा दी। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Hindi News / Noida / प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर फॉर्च्यूनर में जलाई लाश, दो दोस्तों को पुलिस ने पकड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.