bell-icon-header
नोएडा

भाजपा के प्रचंड बहुमत की कांग्रेस ने बताई यह बड़ी वजह

भाजपा को वेस्ट यूपी में 7 सीटों का हुआ नुकसान
गठबंधन को भी नहीं हुआ फायदा
मोदी के नाम पर जीते है भाजपा प्रत्याशी

नोएडाMay 24, 2019 / 04:25 pm

virendra sharma

भाजपा के प्रचंड बहुमत की कांग्रेस ने बताई यह बड़ी वजह

नोएडा. Lok Sabha election 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। एनडीए ने देश में 353 सीटें हासिल कर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। हालांकि कांग्रेस और गठबंधन कहीं भी भाजपा के सामने खड़ा हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। वेस्ट यूपी में भाजपा को 7 सीटों का नुकसान गठबंधन से हुआ है। इसका फायदा बुआ और बबुआ की जोड़ी को भी ज्यादा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें

अमेठी से राहुल की हार के बाद कांग्रेस के बड़े नेता का बयान, हार की ये बताई वजह

यूपी मे भाजपा ने 62 सीटें हासिल की है, जबकि सहयोगी ने 2। पिछली बार भाजपा ने वेस्ट यूपी में 14 सीटें हासिल की थी। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा वेस्ट यूपी की नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और कैराना पर जीत दर्ज की है। 2017 में हुए उपचुनाव के दौरान कैराना सीट पर गठबंधन की जीत हुई थी। भाजपा नेता हुकुम सिंह की मौत के बाद यहां उपचुनाव हुए थे। एक तरफ जहां वेस्ट यूपी में गठबंधन बढ़त बनाई तो कांग्रेस को यूपी में नुकसान हुआ। राहुल गांधी खुद ही अमेठी लोकसभा से हार गए। भाजपा की स्मृति ईरानी ने हराया हैै।
जिसके बाद कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी के दिग्गजों पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीतांबर शर्मा का कहना है कि यूपी में कांग्रेस के नेतृत्व की कमी है। ऊपर से मेहनत की जा रही है तो जमीनी नेता निष्क्रिय है। वहीं, वरिष्ठ नेता कृपराम शर्मा का कहना है कि पार्टी की तरफ से अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं जताया जा रहा है। अगर पार्टी की तरफ से अपनों पर ही भरोसा जताया जाए तो वह अच्छा रिजल्ट देगा। बाहरी प्रत्याशी नहीं दे सकता है। उन्होंने बताया कि 2019 में कोई प्रत्याशी लड़ा ही नहीं। पूरे चुनाव में मोदी ही हावी रहे है। सीधे मोदी ही चुनाव लड़ रहे थे। हर किसी की जुबान पर मोदी ही था। उन्होंने बताया कि मुद्दा तो राष्ट्रवाद और बालाकोट ही रहा है।
यह भी पढ़ें

पीजी संचालक ने महिला के साथ की मारपीट, फिर थाने में बैठकर पुलिस करती रही रातभर यह डिमांड

 

Hindi News / Noida / भाजपा के प्रचंड बहुमत की कांग्रेस ने बताई यह बड़ी वजह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.