पुलिस के अनुसार सेक्टर-12 में परिवार के साथ रहने वाली युवती की अगले महीने दो दिसंबर को न्यू मोती बाग दिल्ली निवासी अभिमन्यु सिंह से शादी होनी थी। अभिमन्यु सिंह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और एक नामी आईटी कंपनी में काम करता है। कुछ महीनों पहले हुए रिश्ते के बाद एक माह पहले ही दोनों संगार्इ हुर्इ थी। जिसके बाद दोनों ही परिवार जोर शोर से शादी की तैयारी करने में जुटे थे। शादी में लोगों को बुलाने के लिए आमंत्रण पहुंचने से लेकर बारात घर भी बुक हो चुका थे। घर में हंसी खुशी का माहौल चल रहा था, लेकिन लड़के की डिमांड ने इन पर अंकुश लगा दिया।
पुलिस शिकायत में बताया कि संगार्इ के बाद से शादी में बचे आठ दस दिनों में सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन अचानक ही शादी से पांच दिन पहले ही लड़के दहेज में ऑडी कार और हीरे की अंगूठी की डिमांड कर दी। युवती की माने तो वह लोग पहले से ही शादी में लगभग 14-15 लाख रुपये का सामान दे रहे थे।
थाना सेक्टर-24 प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार ने बताया कि दहेज का मामला सामने आया है। युवती के परिजन ने गंभीर हालत में उसे रविवार दोपहर कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल से उन्हें मामले की सूचना मिली। युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं युवती की हालत गंभीर है। जल्द ही उसकी तबियत में सुधार होने पर उसके बयान लिए जाएंगे। जिसके बाद आगे की कार्रवाई करेगी।