scriptकिसानों की मदद के लिए फिर आगे आए अक्षय, दिया 50 लाख का दान | akshay kumar donates 50 lakh to help farmers | Patrika News
बॉलीवुड

किसानों की मदद के लिए फिर आगे आए अक्षय, दिया 50 लाख का दान

सूखा पीड़ित किसानों के लिए 90 लाख रुपए की चैरिटी करने के बाद एक बार फिर अक्षय कुमार ने 50 लाख रुपए का दान दिया है

akshay

akshay

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों परोपकार की राह पर चल पड़े हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने महाराष्ट्र में सूखे के कारण आत्महत्या कर रहे किसानों के लिए 90 लाख रुपए का दान किया था। अब उन्हीं किसानों के लिए अक्षय ने एक बार फिर 50 लाख रुपए की चैरिटी दी है।

अक्षय ने अब सूखा ग्रसित गांवों के किसानों के चलाए जा रहे स्कीम के लिए 50 लाख रुपए दिए हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा जल युक्त शिवर नाम से चलाए जा रहे योजना में सहायता देने के लिए खिलाड़ी कुमार ने यह किया है। इस स्कीम के तहत लोगों महाराष्ट्र सरकार गांवों को सूखा रहित बनाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट्स लगा रही है। खिलाड़ी कुमार के इस सपोर्ट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी उनको शुक्रिया कहा है।

गौरतलब है कि पिछले महीने अक्षय कुमार ने दिल्ली में हुए एक फैशन शो में जाकर लोगों से किसानों की मदद करने की गुहार लगाई थी। इसके अलावा वे कई बैंकों से मिलकर किसानों द्वारा लिए गए लोन को चुकाने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। अक्षय ने किसानों की फसल खराब होने पर उन्हें 90 लाख रुपए का दान दिया। 

अक्षय कुमार के अलावा बॉलीवुड के कई अन्य एक्टर्स भी किसानों की मदद के लिए आगे आए हैं। जिनमें नाना पाटेकर, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान का नाम भी शामिल हैं। 
 

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / किसानों की मदद के लिए फिर आगे आए अक्षय, दिया 50 लाख का दान

ट्रेंडिंग वीडियो