1 जून तक झुलसाती रहेगी प्रचंड गर्मी
चेन्नई•May 30, 2024 / 02:16 pm•
PURUSHOTTAM REDDY
चेन्नई. चेन्नई में मंगलवार साल का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को अधिकतम 40 डिग्री तापमान से अधिक पहुंचने की आशंका जताई थी, मगर तापमान करीब 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। चेन्नई के नुंगमबाक्कम और मीनम्बाक्कम दोनों मौसम केन्द्रों ने इस साल की गर्मियों का अपना सबसे गर्म दिन दर्ज किया। मीनम्बाक्कम केन्द्र ने 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि नुंगमबाक्कम प्रादेशिक मौसम केन्द्र ने 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं नुंगमबाक्कम केन्द्र ने सोमवार को 40.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया था। इन दिनों चेन्नईवासियों का गर्मी से बुरा हाल रहा।
Hindi News/ News Bulletin / साल का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, पारा पहुंचा 41 डिग्री पार