समाचार

कुछ की छूटी फ्लाइट तो कई काफी देर से पहुंचे हवाई अड्डा

जाम के कारण कई लोगों की फ्लाइट flight छूट गई। ऐसे यात्री बेहद हैरान-परेशान दिखे। कोई अपने परिजनों को फोन पर फ्लाइट छूटने की सूचना दे रहा था, तो कोई अगली फ्लाइट के लिए पूछताछ कर रहा था। कई यात्रियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

बैंगलोरOct 16, 2024 / 08:32 pm

Nikhil Kumar

-जाम में घंटों रेंगते रहे वाहन
Bengaluru में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश rain ने शहर को पानी-पानी कर दिया। जगह-जगह पानी भरने से भीषण जाम लग गया। हेब्बाल फ्लाईओवर से लेकर केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा Kempegowda International Airport मार्ग पर कई घंटों के लिए वाहनों की रफ्तार थम गई। हवाई अड्डे की ओर जाने वाले वाहनों में बैठे यात्री घंटों जाम में फंसे रहे। सभी के चेहरे पर फ्लाइट छूट जाने की चिंताएं साफ झलक रही थीं। वाहन चालक चाह कर भी अपने यात्रियों को जल्दी नहीं पहुंचा सके।
जाम के कारण कई लोगों की फ्लाइट flight छूट गई। ऐसे यात्री बेहद हैरान-परेशान दिखे। कोई अपने परिजनों को फोन पर फ्लाइट छूटने की सूचना दे रहा था, तो कोई अगली फ्लाइट के लिए पूछताछ कर रहा था। कई यात्रियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
हवाई अड्डे पर एकांत में बैठे सूरत के एक व्यापारी फ्लाइट छूट जाने के कारण परेशानी में थे। उन्होंने बताया कि होटल से तीन घंटे पहले निकलने के बावजूद वे समय से हवाई अड्डा नहीं पहुंच सके। जाम में एक ही जगह घंटों फंसे रहे। आम तौर पर होटल से हवाई अड्डे तक की दूरी एक घंटे से भी कम समय में पूरी होती है। इस बार वे फंस गए। मंगलवार को सूरत के लिए यह आखिरी सीधी उड़ान थी। अब वे बुधवार को उड़ान भरेंगे।
उपचार के लिए काठमांडू से आए एक परिवार ने बताया कि एम. एस. रमय्या नगर से हवाई अड्डा पहुंचने में उन्हें भी करीब तीन घंटे लगे। काठमांडू से बेंगलूरु आने वाली फ्लाइट करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। इसके कारण उनकी फ्लाइट नहीं छूटी।
हवाई अड्डे पर वाहन पहुंचते ही यात्री वाहन से निकलकर प्रस्थान द्वार की ओर दौड़ते नजर आए। तकरीबन सभी की यही कामना थी कि बारिश के कारण उनकी फ्लाइट देर से उड़ान भरे। कईयों को इसका लाभ भी मिला।

Hindi News / News Bulletin / कुछ की छूटी फ्लाइट तो कई काफी देर से पहुंचे हवाई अड्डा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.