scriptRoad Accident: एक्सप्रेसवे पर दो कारों के बीच भीषण टक्कर, सात की मौत चार घायल | Road Accident: Fierce collision between two cars on Expressway, seven killed and four injured | Patrika News
समाचार

Road Accident: एक्सप्रेसवे पर दो कारों के बीच भीषण टक्कर, सात की मौत चार घायल

Road Accident: महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के जालना जिले में एक भीषण सडक हादसा हो गया। जालना जिले के कदवंची गांव के पास दो कारों के बीच हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई।

मुंबईJun 29, 2024 / 12:24 pm

Shaitan Prajapat

Road Accident: महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के जालना जिले में एक भीषण सडक हादसा हो गया। जालना जिले के कदवंची गांव के पास दो कारों के बीच हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया है।

7 लोगों की मौके पर ही मौत

बताया जा रहा है कि यह हादसा शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुआ। इस समय नागपुर से मुंबई जा रही एक कार विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार उछलकर एक्सप्रेसवे पर लगे बैरिकेड पर जाकर गिरी। इस दुर्घटना में इन कारों में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार यात्री घायल हो गए।

हादसे को लेकर लोगों में आक्रोश

गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जालना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, उनका इलाज जारी है। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है। इस हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल रहा है। इस बीच, दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल, समृद्धि राजमार्ग पुलिस और जालना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News/ News Bulletin / Road Accident: एक्सप्रेसवे पर दो कारों के बीच भीषण टक्कर, सात की मौत चार घायल

ट्रेंडिंग वीडियो