scriptजापान की मियावाकी पद्धति से बढ़ाएंगे हरियाली, पौधे भी रहेंगे सुरक्षित | जिला परिषद अपने विभागों के माध्यम से लगाएगा 24 लाख पौधे | Patrika News
समाचार

जापान की मियावाकी पद्धति से बढ़ाएंगे हरियाली, पौधे भी रहेंगे सुरक्षित

जिला परिषद अपने विभागों के माध्यम से लगाएगा 24 लाख पौधे

भीलवाड़ाJun 21, 2024 / 11:21 am

Suresh Jain

जिला परिषद अपने विभागों के माध्यम से लगाएगा 24 लाख पौधे

जिला परिषद अपने विभागों के माध्यम से लगाएगा 24 लाख पौधे

भीलवाड़ा हर वर्ष लाखों की संख्या में पौधे लगाए जा रहे हैं। फिर भी जिले में हरियाली का क्षेत्रफल घट रहा है। अब पौधारोपण का तरीका बदला जा रहा है। अब जापान की मियावाकी पद्धति के आधार पर पौधारोपण किया जाएगा। इस साल करीब 23.99 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। इसकी जिला परिषद ने तैयारी शुरू कर दी। जिला परिषद ने अपने विभागों को लक्ष्य दे दिया। पौधे वन विभाग व पंचायत समितियों की नर्सरी में तैयार पौधे काम में लिए जाएंगे।
जिला परिषद के अधीशासी अभियन्ता हरीकेश सिंह ने बताया कि मियावाकी पद्धति जापानी वनीकरण विधि है। इसमें पौधों को कम दूरी पर लगाया जाता है। पौधे सूर्य का प्रकाश प्राप्त कर वृद्धि करते हैं। पौधों के तीन प्रजातियों की सूची तैयार की जाती है। ऊंचाई पेड़ बनने पर अलग-अलग होती है। जैसे कि एक पेड़ खजूर का लगाया जाएगा, तो दूसरा नीम, शीशम आदि का होगा। तीसरा पौधा किसी भी तरह की फुलवारी का हो सकता है। इसमें खास बात यह है कि एक पेड़ ऊंचाई वाला तथा दूसरा कम ऊंचाई वाला तथा तीसरा घनी छायादार पौधा चुना जाता है। इन तीनों पौधों को थोड़े-थोड़े दिन के अंतराल पर लगाया जाता है।
यहां लगेंगे पौधे

एक जुलाई से पौधारोपण अभियान की शुरूआत होगी। पौधे पंचायत परिसर, स्कूल भवन, स्कूल मैदान, सार्वजनिक स्थान, चारागाह में पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण के बाद जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। पहली बार एप से पौधों की निगरानी की जाएगी। पहले दिन पौधा लगाने पर एप पर फोटो डाला जाएगा। इसके बाद 4-4 माह में ग्रोथ के फोटो डाले जाएंगे। जिले में पौधे लगाने के लिए शुक्रवार को जिला परिषद की साधारण सभा में चर्चा की जाएगी।
  • विभाग का नाम पौधे का लक्ष्य
  • शिक्षा विभाग 13,00,000
  • वन विभाग 5,16,251
  • पंचायती राज विभाग 1,63,614
  • नगर निकाय 1,67,000
  • सीएसआर 1,10,000
  • जल ग्रहण विभाग 75,200
  • खनिज विभाग 28,000
  • उद्यान विभाग 24,500
  • महिला एवं बाल विकास 4, 314
  • राजीविका 2, 600
  • कृषि विभाग 1, 400
  • पीडब्ल्यूडी 1,250
  • जल संसाधन 2,200
  • चिकित्सा विभाग 1,894
  • अन्य विभाग 1,300
  • योग 23,99,523

Hindi News/ News Bulletin / जापान की मियावाकी पद्धति से बढ़ाएंगे हरियाली, पौधे भी रहेंगे सुरक्षित

ट्रेंडिंग वीडियो