समाचार

समस्याओं का नहीं हुआ निराकरण तो वन कर्मचारियों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कर दी अनिश्चत कालीन हड़ताल

जिम्मेदार अधिकारियों को पहले ही सौंप चुके थे ज्ञापन

उमरियाJun 11, 2024 / 03:52 pm

Ayazuddin Siddiqui

जिम्मेदार अधिकारियों को पहले ही सौंप चुके थे ज्ञापन

मप्र वन कर्मचारी संघ के आव्हान पर बंधबगढ़ टाइगर रिजर्व के वन कर्मी सोमवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है। विदित हो कि अपनी 16 सूत्रीय मांग को लेकर संघ के सभी पदाधिकारी, वन कर्मी कलेक्ट्रेट के समक्ष हड़ताल पर है।
मप्र वन कर्मचारी संघ पिछले कई महीनों से वन कर्मियों की समस्याओं को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन आदि भी दे चुका है जिसमें समस्याओं के निराकरण की बात भी कही गई। परन्तु समस्याओं के निराकरण के कोई सफलतम प्रयास न होने से सोमवार से मप्र वन कर्मचारी संघ हड़ताल पर चले गए। सवाल इस बात का है कि सैकड़ों की तादात में बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व का मैदानी अमला अगर हड़ताल पर जाएगा तो पार्क क्षेत्र के बड़े हिस्से में मौजूद वनोपज, वन्य जीव के सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। बताया गया कि पार्क क्षेत्र में वन कर्मचारी, वन रक्षक, समेत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वन सुरक्षा में लगे वन कर्मियों की संख्या 700 से अधिक है। ऐसे में सोमवार से पूर्व नियोजित अनिश्चित कालीन हड़ताल लंबी चलती है तो पार्क क्षेत्र की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो सकता है।

संबंधित विषय:

Hindi News / News Bulletin / समस्याओं का नहीं हुआ निराकरण तो वन कर्मचारियों ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर कर दी अनिश्चत कालीन हड़ताल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.