scriptBig news: सिवनी में हुई घटना के विरोध में सडक़ पर उतरी कांग्रेस | Congress took to the streets in protest against the incident in Seoni | Patrika News
समाचार

Big news: सिवनी में हुई घटना के विरोध में सडक़ पर उतरी कांग्रेस

हत्यारों पर कठोर कार्रवाई व गौमाता की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग

छिंदवाड़ाJun 25, 2024 / 12:40 pm

ashish mishra

छिंदवाड़ा. सिवनी में विगत दिनों हुई घटना के विरोध में सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस के समस्त अनुशांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सडक़ पर उतरे। मवेशियों के हत्या के विरोध, आरोपियों पर कठोर कार्रवाई एवं गौवंश की सुरक्षा हेतु कानून बनाए जाने की मांग करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सम्पूर्ण घटनाक्रम पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कांग्रेस ने राजीव कांग्रेस भवन से रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया है कि प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था और अपराधियों में पुलिस के मिट चुके भय ने मप्र को अपराध का गढ़ बना दिया है। कुछ लोग सत्ता के संरक्षण में अपराध को अंजाम दे रहे तो कुछ भयमुक्तहोकर मवेशियों की हत्या कर रहे हैं। पदाधिकारियों का कहना था कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़ा जाना चाहिए और उन्हें सख्त सजा दी जानी चाहिए। उनका कहना था कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार गौ माता के नाम पर विभिन्न मंचों से राजनीति करती है, लेकिन मवेशियों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए कोई कठोर कदम नहीं उठा रही है। ऐसी घटना न केवल सामाजिक बल्कि धार्मिक आस्था पर भी प्रहार है। कांग्रेस से सम्पूर्ण घटनाक्रम की निंदा की। ज्ञापन प्रस्तुत करते समय महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव, संतोषी गजभिए, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सुरेश कपाले, युवक कांग्रेस अध्यक्ष एकलव्य यहाके, नितिन उपाध्याय, पार्षद समन द्विवेदी, टिंकू राय, मंजू बैस, जाकिर परवेज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindi News / News Bulletin / Big news: सिवनी में हुई घटना के विरोध में सडक़ पर उतरी कांग्रेस

ट्रेंडिंग वीडियो