bell-icon-header
समाचार

मुख्यमंत्री ने खाते में भेजी राशि, विधायक, डिप्टी कलेक्टर ने किया डांस

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के से 1897 करोड़ रुपए राशि ट्रांसफर की, इसमें खंडवा की दो लाख 19 हजार महिलाएं शामिल

खंडवाAug 11, 2024 / 01:18 pm

Rajesh Patel

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना कार्यक्रम में विधायक, डिप्टी कलेक्टर ने किया डांस

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के से 1897 करोड़ रुपए राशि ट्रांसफर की, इसमें खंडवा की दो लाख 19 हजार महिलाएं शामिल

महिलाओं का उत्साह वर्धन करने डांस किया
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खाते में आर्थिक सहायता राशि और रक्षा बंधन मनाने विशेष आर्थिक सहायता राशि का जारी की है। कार्यक्रम के दौरान खंडवा में विधायक कंचन तनवे, जिपं अध्यक्ष पिंकी और डिप्टी कलेक्टर निकिता मंडलोई ने महिलाओं का उत्साह वर्धन करने डांस किया। महिला विधायक और अधिकारियों के साथ बहनों ने तालियां बजाकर खुशियां मनाई।

विधायक ने झूला झूलकर लिया आनंद

कार्यक्रम में पंधाना विधायक छाया मोरे झूले पर झूला झूलकर लाड़ली बहनों के साथ आनंद लिया। इस दौरान विधायक मोरे ने एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर जपं अध्यक्ष महेंद्र सिंह सावनेर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जपं छैगांवमाखन स्वर्णलता काजले, सरपंच ग्राम पंचायत निहालवाड़ी माया दामोदर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सिंगल क्लिक से 1897 करोड़ रुपए ट्रांसफर

प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का खंडवा में लाइव प्रसारण किया गया। उन्होंने प्रदेश की 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1897 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। इसमें खंडवा की दो लाख 19 हजार महिलाएं शामिल हैं। इस बार मासिक किश्त 1250 की जगह 1500 रुपए दी गई , प्रदेश की प्रत्येक लाडली बहना को 250 रुपए शगुन रक्षा बंधन के अवसर पर भेंट की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों और भाई के बीच का रिश्ता अटूट है। ऐसा लग रहा है मानो आज ही राखी मन गई।

हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

गौरीकुंज में आयोजित रक्षा बंधन एवं स्व सहायता समूह सम्मेलन में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ हुआ। यह अभियान 10 अगस्त से 14 अगस्त तक चलेगा। महापौर अमृता यादव के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई। प्राथमिक शाला से रैली गौरीकुंज सभागृह पहुंची। यहां लाडली बहना योजना की मासिक किश्त वितरण, स्वसहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षा बंधन समारोह जैसे अन्य कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं का उत्साह वर्धन किया।

संबंधित विषय:

Hindi News / News Bulletin / मुख्यमंत्री ने खाते में भेजी राशि, विधायक, डिप्टी कलेक्टर ने किया डांस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.