समाचार

CG Ravan Dahan: 250 रुपए से लेकर 20,000 तक में खरीदे जा रहे रावण, बुकिंग करवाने पहुंच रहे लोग

CG Ravan Dahan: रायपुर में दशहरा उत्सव का उत्साह रहता है। कई जगहों पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इसके लिए शहर में कई स्थान ऐसे चर्चित हो गए हैं जहां हर साल रावण के पुतले बनाए जाते हैं।

Oct 10, 2024 / 03:29 pm

Shradha Jaiswal

1/6
छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में दशहरा उत्सव का उत्साह रहता है। कई जगहों पर रावण के पुतले का दहन किया जाता है। इसके लिए शहर में कई स्थान ऐसे चर्चित हो गए हैं जहां हर साल रावण के पुतले बनाए जाते हैं।
2/6
बजरंग नगर, गणेशराम नगर, देवेन्द्र नगर, आमापारा में ये पुतले नजर आते हैं। कारीगरों से बात करने पर पता चला कि इस वर्ष ये 250 रुपए से लेकर 20,000 तक में खरीदे जा रहे हैं।
3/6
अभी कई जगहों पर बड़े पुतलों का काम अभी अधूरा है। सिर्फ छोटे रावण पुतले ही पूरे बने नजर आ रहे हैं।
4/6
डब्लूआरएस कॉलोनी दशहरा उत्सव के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाता है। रावण की ऊंचाई 101 फीट की रहेगी। 85 फीट के दो और पुतले मेघनाथ और कुंभकर्ण के होंगे।
5/6
सड़क किनारे रखे रंगबिरंगे पुतले आते-जाते राहगीरोंको आकर्षित कर रहे है। राजधानी में रावण के पुतले लेने आसपास के गांवों के लोग भी रावण पसंद कर ले जाते हैं।
6/6
फिलहाल यहां पर दो ढांचे तैयार किये जा रहे हैं। वही रावण के सिर का निर्माण जारी है। यहां पर रावण दहन के अलावा शानदार आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी।

Hindi News / Photo Gallery / News Bulletin / CG Ravan Dahan: 250 रुपए से लेकर 20,000 तक में खरीदे जा रहे रावण, बुकिंग करवाने पहुंच रहे लोग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.