समाचार

भाग्योदय फिर विवादों में : मुनि सेवा में लगे व्यक्ति ने की जैन साध्वी के साथ मारपीट

भाग्योदय तीर्थ एक बार फिर विवादों में घिर गया है। रविवार को चर्तुमास कर रहे मुनि सुधासागर महाराज की आहारचर्या के दौरान उपजा एक विवाद इतना बढ़ गया कि सेवादार ने मुनि के जाने के बाद जैन साध्वी के साथ मारपीट कर दी।

सागरOct 13, 2024 / 05:52 pm

Madan Tiwari

थाने पहुंचा मामला,
सागर. भाग्योदय तीर्थ एक बार फिर विवादों में घिर गया है। रविवार को चर्तुमास कर रहे मुनि सुधासागर महाराज की आहारचर्या के दौरान उपजा एक विवाद इतना बढ़ गया कि सेवादार ने मुनि के जाने के बाद जैन साध्वी के साथ मारपीट कर दी। विवाद के बाद दोनों पक्ष मोतीनगर थाना पहुंचे और एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों ओर से घायल लोगों को मेडिकल परिक्षण के लिए अस्पताल भेजा है, इसके बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार भाग्योदय तीर्थ में रविवार सुबह मुनि सुधा सागर महाराज की आहारचर्या चल रही थी। वहां मौजूद जैन साध्वी आरती दीदी ने अपने एक परिचित को कमरे में अंदर आने के लिए दरवाजे पर खड़े सेवादार से हाथ हटाने के लिए बोला, लेकिन उसने हाथ नहीं हटाया। जब सेवादार का हाथ जबरन हटाया तो विवाद शुरू हो गया। जब तक मुनि महाराज की आहारचर्या चली तब तक तो विवाद बातों तक सीमित रहा, लेकिन जैसे ही वे कमरे से बाहर गए तो मारपीट शुरू हो गई।

– मुनिश्री के जाते ही मारपीट की

मोतीनगर थाने पहुंची जैन साध्वी आरती दीदी ने बताया कि भाग्योदय तीर्थ में मुनिश्री के आहार चल रहे थे, मैंने दरवाजे पर खड़े सेवादार से हाथ हटाने बोला तो वह विवाद करने लगा। मुनिश्री के जाने के बाद सेवादार व उसके साथियों ने मेरे व मेरे भतीजे के साथ मारपीट की, मेरा चश्मा तोड़ दिया। विवाद देख लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।

संबंधित विषय:

Hindi News / News Bulletin / भाग्योदय फिर विवादों में : मुनि सेवा में लगे व्यक्ति ने की जैन साध्वी के साथ मारपीट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.