scriptविधानसभा अध्यक्ष देवनानी बोले, दुनिया की कोई भी ताकत संविधान को समाप्त नहीं कर सकती | Patrika News
समाचार

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बोले, दुनिया की कोई भी ताकत संविधान को समाप्त नहीं कर सकती

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को भीलवाड़ा प्रवास पर रहे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। सर्किट हाउस में मीडिया से बात की।

आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में घोषित करने पर देश में विरोध के सवाल पर देवनानी ने कहा कि आपात काल लगा यह सत्य है। इस दौरान लोकतंत्र का गला घोंटा गया, जो व्यवस्था थी, उसे समाप्त किया गया। यह सबके सामने है। अब इसे स्वीकार ना करना, यह प्रत्येक की स्वतंत्रता है। मैं समझाता हूं कि इसका सत्ता पक्ष ने सोच समझ कर ही निर्णय किया होगा। विपक्ष ने भी कहा है कि संविधान का उल्लंघन हुआ है और लोकतंत्र की हत्या हो रही है। तो यह एक दूसरे को उत्तर है।

भीलवाड़ाJul 14, 2024 / 09:51 pm

Narendra Kumar Verma

2 months ago

Hindi News / Videos / News Bulletin / विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बोले, दुनिया की कोई भी ताकत संविधान को समाप्त नहीं कर सकती

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.