bell-icon-header
नई दिल्ली

1 करोड़ रुपए में बेची जा रही बिहार में पाई जाने वाली ये छिपकली, विदेशों में की जा रही स्‍मगलिंग

‘टोके गेको’ छिपकली दुनिया में बहुत कम बची हैं। इस वजह से इन्हें ‘वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972’ के शेड्यूल थ्री के तहत लिस्टेड किया जा चुका है। इनकी कम संख्या की वजह से भारत में इनका शिकार, इनकी बिक्री और खरीद पर रोक है।

नई दिल्लीJun 26, 2022 / 09:30 pm

Archana Keshri

1 करोड़ रुपए में बेची जा रही बिहार में पाई जाने वाली ये छिपकली, विदेशों में की जा रही स्‍मगलिंग

आमतौर पर जब लोग छिपकलियों को देखते हैं, तो कई लोग डर जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है की छिपकलियों की स्मगलिंग कर लोग करोड़पति बन रहे हैं। आपको ये बात हैरान कर रही होगी। मगर आपको बता दें, बिहार में एक ऐसी छिपकली पाई जाती है जिसकी कीमत 1 करोड़ बताई जा रही है। अब आप सोच रहे होंगे की आखिर इतनी महंगी छिपकलियों को खरीदेगा कौन और वो भी क्यों खरीदेगा। इस छिपकली के बेशकीमती होने की कुछ खास वजह है।
दरअसल, यह छिपकली पूरी दुनिया में सिर्फ भारत के बिहार और बिहार से सटे नेपाल में मिलती है। इस छिपकली का नाम ‘टोके गेको’ है। यह छिपकली दुनिया में बहुत कम बची हैं. इस वजह से इन्हें ‘वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972’ के शेड्यूल थ्री के तहत लिस्टेड किया जा चुका है। इनकी कम संख्या की वजह से भारत में इनका शिकार, इनकी बिक्री और खरीद पर रोक है। रोक की वजह से स्मगलर्स टोके गेको छिपकली को चोरी से बेचते हैं।
गैरकानूनी तरीके से इसे पकड़ कर उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्यों से दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में अवैध तस्करी की जा रही है। इस प्रजाति की 1 छिपकली की कीमत 1 करोड़ रुपए लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इस खास प्रजाति की छिपकली की बाजार में कई बार मुंह मांगी कीमत मिल जाती है। वहीं कई बार छिपकली की कीमत उसके साइज ते आधार पर भी तय की जाती है। अगर छिपकली का आकार बड़ा है तो कीमत करोड़ रुपए से भी ऊपर जा सकती है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत बड़ी मांग है।
अब आपको बताते हैं की इसका इस्तेमाल कहा किया जा रहा है, और इसकी इतनी मांग क्यों है। दरअसल, टेको गेको छिपकली का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के लिए दवा बनाने में किया जाता है। इसके मांस से नपुंसकता, डायबिटीज, एड्स और कैंसर की परंपरागत दवाएं बनाई जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि ये किडनी और फेफड़ों को मजबूत बनाती हैं। चीन में भी चाइनीज ट्रेडिशनल मेडिसिन में इसका उपयोग किया जाता है। शायद यही वजह है की इसे इतनी ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें

‘नशीली दवा राष्ट्रीय सुरक्षा की लिए बड़ी चुनौती, भारत को ड्रग्स मुक्त बनाने में दें योगदान’ – गृहमंत्री शाह

साउथ-ईस्ट एशिया में टोके गेको को अच्छी किस्मत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। जंगलों की लगातार कटाई होने की वजह से यह खत्म होती जा रही है। इसकी तस्करी आए दिन किशनगंज के रास्ते होती है। इस छिपकली को अनुसूची -4, वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत रखना या व्यापार करना अवैध है। इस छिपकली की की लंबाई करीब 35 सेमी लंबी होती है। इसका आकार भी सिलेंडर की तरह होता है। शरीर का निचे का हिस्सा सपाट होता है। इस छिपकली की स्किन पर लाल धब्बे होते हैं।

यह भी पढ़ें

यहां दहेज में दामाद को मिलते हैं 21 जहरीले सांप, ना देने पर टूट जाता है रिश्ता, जानें क्या है वजह

Hindi News / New Delhi / 1 करोड़ रुपए में बेची जा रही बिहार में पाई जाने वाली ये छिपकली, विदेशों में की जा रही स्‍मगलिंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.