नई दिल्ली

अब 15 हजार तक के ऑटो-डेबिट पेमेंट में OTP की नहीं पड़ेगी जरूरत, RBI का बड़ा फैसला

RBI: अब 15 हजार रुपए तक के ऑटो-डेबिट पेमेंट में OTP की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने OTP आधारित रेकरिंग पेमेंट (ऑटो-डेबिट पेमेंट) की लिमिट 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार रुपए कर दी है।

नई दिल्लीJun 08, 2022 / 02:32 pm

Abhishek Kumar Tripathi

RBI hikes limit on OTP approval for auto-debits to rs 15,000

RBI: अगर आप ऑटो-डेबिट पेमेंट चालू करते समय बार-बार OTP से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। RBI की मॉनिटरिंग पॉलिसी मीटिंग के बाद फैसले के बारे में बताते हुए गवर्नर शक्तिकांत ने कहा कि RBI ने बिना OTP के ऑटो-डेबिट पेमेंट की लिमिट 5 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपए कर दिया है। यह फैसला RBI ने रेकरिंग पेमेंट ( ऑटो-डेबिट पेमेंट) को सुविधाजनक बनाने के लिए लिया है।
आपको बता दें कि RBI ने 1 अक्टूबर 2021 से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI की मदद से रेकरिंग पेमेंट( ऑटो-डेबिट पेमेंट) के लिए OTP ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दिया था। वर्तमान में 5 हजार रुपए तक के पेमेंट में OTP ऑथेंटिकेशन की जरूरत नहीं पड़ती है। इस फैसले के बाद अब यह लिमिट 15 हजार कर दिया गया है। हालांकि इससे अधिक के पेमेंट में OTP देना अनिवार्य है। 15 हजार रुपए से अधिक का पेमेंट बिना ओटीपी के नहीं होगा।

यह भी पढ़ें

दो महीने में रेपो रेट में 90 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी, लोन लेना होगा महंगा, बढ़ेगी EMI

 

40% से ज्यादा के पेमेंट हो जाते हैं फेल

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेकरिंग पेमेंट की लिमिट बढ़ने से ग्राहकों को पेमेंट करने में सुविधा होगी। यह फैसला बैंकों और ग्राहकों दोनों के लिए फायदे का सौदा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुराने गाइडलाइन्स के कारण 40% से ज्यादा पेमेंट फेल हो जाते हैं। वहीं 5 हजार से ज्यादा के पेमेंट को OTP के द्वारा ऑथेंटिकेशन करने के बाद ई-मैन्डेट सेटअप करना पड़ता था। यह अमांउट कम था, जिसके कारण इसकी लिमिट बढ़ा दी गई है।

दो महीने में रेपो रेट में 90 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी

आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई छह सदस्यीय मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक के बाद रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। इससे पहले पिछले महीने भी रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई थी। जिसके बाद दो महीने में ही रेपो रेट में 90 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हो गई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर लोन पर पड़ता है।

क्रेडिट कार्ड के द्वारा UPI से कर पाएंगे पेमेंट

आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने बताया कि अभी केवल सेविंग और करेंट अकाउंट से ही UPI के जरिए पेमेंट किया जा सकता है, लेकिन RBI जल्द ही यह सर्विस क्रेडिट कार्ड के लिए भी चालू करने जा रही है। इसके साथ ही आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत ने बताया कि यह सर्विस सबसे पहले RuPay क्रेडिट कार्ड में चालू होगी।

यह भी पढ़ें

अब क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा सस्ता और आसान, RBI ने बताया तरीका

Hindi News / New Delhi / अब 15 हजार तक के ऑटो-डेबिट पेमेंट में OTP की नहीं पड़ेगी जरूरत, RBI का बड़ा फैसला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.