नई दिल्ली। कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए बहुमत से दूर रहने का बड़ा कारण 14 सीटें हैं, जहां निर्दलीय,आइएनएलडी, बसपा व अन्य ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया। यहां अन्य उम्मीदवार 20 हजार से अधिक वोट लेकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है।
जेजेपी का वोट बिखरा, कांग्रेस को मिला
2019 में जेजेपी ने 14 फीसदी वोट के साथ 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में जेजेपी का वोट पूरी तरह बिखर गया। इसमें अधिकांश वोट जाट व दलित समुदाय से जुड़ा हुआ माना जाता है। यही वजह रही कि कांग्रेस का वोट करीब 11 फीसदी और भाजपा का वोट 3.45 फीसदी बढ़ा। हालांकि कांग्रेस इतना वोट बढ़ाने के बाद भी महज 6 सीटों का इजाफा कर पाई। वहीं भाजपा का वोट कम बढ़ा हो, लेकिन 8 सीटें बढ़ गई।
बिरेन्द्र सिंह की चौतरफा घेराबंदी
उचानाकलां में सर छोटू राम के परिवार से आने वाले कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी बिरेन्द्र सिंह की चौतरफा घेराबंदी की गई। इसी सीट पर जेजेपी से दुष्यंत चौटाला भी चुनाव लड़े। यहां भाजपा के देवेन्द्र चतुर्भुज ने बिरेन्द्र सिंह को महज 32 वोट से चुनाव हराया। वहीं निर्दलीय विरेन्द्र घोघारियान को 31456, निर्दलीय विकास को 13458, जेेजेपी के दुष्यंत को 7950 वोट मिले।
सीट
पार्टी
वोट
अंतर
1. सोहना
निर्दलीय
49210
11877
2. नरवाना
आइएनएलडी
46303
11499
3. उचाना कलां
निर्दलीय
31456
निर्दलीय
13458
जेेजेपी
7950
निर्दलीय
7373
4. असंध
निर्दलीय
27396
2306
निर्दलीय
16302
5. कालका
निर्दलीय
31688
10883
6. बधरा
निर्दलीय
26730
7585
7. महेंद्रगढ़
निर्दलीय
20834
2648
8. सफीदों
निर्दलीय
20114
4036
निर्दलीय
8807
9. यमुनानगर
आइएनएलडी
36067
22437
10. राई
निर्दलीय
12262
4673
11. बरवाला
आइएनएलडी
36067
22437
12. समालखा
निर्दलीय
21132
19315
13. दादरी
निर्दलीय
3713
1957
निर्दलीय
3369
14. तोशाम
निर्दलीय
15859
14257
Hindi News / New Delhi / 14 सीट पर निर्दलीय,आइएनएलडी, बसपा व अन्य ने कांग्रेस का बिगाड़ा खेल