नई दिल्ली

HSSC Recruitment 2023: यहां 31 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, नहीं देना होगा आवेदन शुल्क

HSSC Recruitment 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है वे, 5 मई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन किस तरह से करना है और इससे यह आप नीचे देख सकते हैं।
 

नई दिल्लीApr 17, 2023 / 01:12 pm

Rajendra Banjara

HSSC Group C recruitment 2023

HSSC Recruitment 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है वे, 5 मई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ग्रुप सी भर्ती 2023 के ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ग्रुप सी भर्ती 2023 के माध्यम से विभिन्न विभागों में 31,902 पदों पर भर्ती करेगा। खास बात ये है की हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना है। यानी आप बिना फीस के आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा सीईटी परीक्षा का आयोजन पिछले साल नवंबर महीने में किया गया था। इसमें कुल 3,57,562 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है। कृपया अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) आवेदन तिथि ?
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ग्रुप सी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 5 मई 2023 है। अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) वैकेंसी डिटेल्स ?
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से विभिन्न विभाग, बोर्ड, कॉर्पोरेशन, कमीशन आदि में कई पद पर भर्ती होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ग्रुप सी भर्ती 2023 के माध्यम से विभिन्न विभागों में 31,902 पदों पर भर्ती करेगा।

विभिन्न विभागों में 31,902 भर्ती
कॉमन ग्रेजुएट लेवल: 6392 पद
हायर सेकेंडरी लेवल: 5762 पद
स्टेनोग्राफर: 1647 पद
फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर: 2063 पद
एएलएम/शिफ्ट अटेंडेंट/ इलेक्ट्रिशियन: 6486 पद
स्टाफ नर्स: 1554 पद
जूनियर इंजीनियर (सिविल): 880 पद

यह भी पढ़ें

NEET UG 2023: नीट यूजी के पात्रता नियमों में हुआ बदलाव, यहां देखें डिटेल्स


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के लिए आवेदन कैसे करें ?

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
यहां होमपेज पर आपको GROUP C POST 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब रजिस्ट्रेशन आईडी और डेट ऑफ बर्थ जरिए लॉगिन करिए।
इसके बाद जिस पद पर आवेदन करना चाहते हैं, उस पर क्लिक कर एप्लिकेशन फॉर्म फिल करिए।
अब सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर लीजिए।
एप्लीकेशन फॉर्म चेक कर फॉर्म सब्मिट कर दीजिए।
आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन का प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें

UP CNET 2023: यूपी नर्सिंग कॉलेज एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, ये है डायरेक्ट लिंक

Hindi News / New Delhi / HSSC Recruitment 2023: यहां 31 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, नहीं देना होगा आवेदन शुल्क

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.