8 नवंबर से शुरू हो रही है बायोमैट्रिक अटेंडेंस
दरअसल, केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन में इस संबंध में जानकारी दी गई है। बताया गया कि 8 नवंबर से सभी केंद्र सरकार के दफ्तर में सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस शुरू हो जाएगा। मतलब अब ऑफिस आने पर कर्मचारियों को बायोमैट्रिक मशीन में फिंगर पंच करके अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

इन नियमों का पालन भी जरूरी
कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकार ने कुछ नियम भी बनाए हैं। सरकार ने बायोमेट्रिक्स प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद केंद्रीय कर्मचारियों को तमाम गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी है। नियमों के मुताबिक सभी केंद्रीय कर्मचारियों और अधिकारियों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस के पहले और बाद में अपने हाथ को सैनिटाइजर से सेनिटाइज करना होगा। इसके साथ ही बायोमेट्रिक अटेंडेंस के दौरान सभी को 6 मीटर की दूरी का पालन करना होगा। वहीं अगर जरूरी हुआ तो बायोमेट्रिक्स मशीन की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें