नई दिल्ली

बिहार: मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे लोग, थानेदार ने डीजे बजाने से रोका तो मार दी गोली

बिहार में लक्ष्मी मूर्ती विसर्जित कर वापस लौट रहे लोगों को थानेदार ने डीजे बजाने से रोका, इस पर उन्हें गोली मार दी गई। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉजेल में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्लीNov 06, 2021 / 11:14 pm

Nitin Singh

firing on thanedar in gaya who stopped people from playing dj

नई दिल्ली। देशभर में दीपावली का त्योहार संपन्न हो गया है। वहीं अब लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं को डोल-नगाड़ों के साथ नदी और तालाबों में विसर्जित करने जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान हिंसा की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ताजा मामला बिहार के गया जिले का है। यहां लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जित कर वापस लौट रहे लोगों को थानेदार ने डीजे बजाने से मना किया तो थानेदार को ही गोली मार दी।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, बिहार के गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बरतारा बाजार में कुछ लोग मां लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जित कर वापस लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक विसर्जन कर लौट रहे लोग तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। ऐसे में मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने डीजे बजाने से मना किया तो पहले लोगों ने रोड़े बाजी शुरू कर दी। इसके बाद भीड़ में से कुछ अपराधिक तत्वों ने गोली चला दी। इससे एक गोली थानाध्यक्ष अजय कुमार के पैर में गोली लग गई।
इस घटना के बाद टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार को गंभीर हालत में नजदीकी पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके साथ ही घटना में सैप के जवान कृष्णदेव शर्मा को भी माथे पर गंभीर चोट लग गई। उनका इलाज पीएचसी में ही चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी आदित्य कुमार मगध घायल थानाध्यक्ष से मिलने के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया।

यह भी पढ़ें

दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं पीएम मोदी, जानिए बाइडेन और जस्टिन ट्रूडो का स्थान



एसएसपी आदित्य कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि टनकुप्पा थानाध्यक्ष अजय कुमार गश्ती में थे। इसी दौरान बरतारा बाजार में मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन कर लोग डीजे बजाते हुए लौट रहे थे। पुलिस के द्वारा डीजे बजाने से मना करने पर लोगों ने पुलिस पर रोड़े– पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान अंधेरा का फायदा उठाकर किसी ने थानाध्यक्ष को गोली मार दी। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News / New Delhi / बिहार: मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे लोग, थानेदार ने डीजे बजाने से रोका तो मार दी गोली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.