नई दिल्ली

Chhath Puja 2021: दिल्ली में यमुना तट पर छठ पूजा की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट में PIL दायर

Chhath Puja 2021. सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिक की गई है। जिसमें कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि दिल्ली में यमुना तट पर छठ पूजा की अनुमति दी जाए।

नई दिल्लीNov 09, 2021 / 10:09 pm

Nitin Singh

chhath puja 2021 pil in sc for permission for puja on yamuna bank

नई दिल्ली। Chhath Puja 2021. देशभर में इन दिनों छठ पूजा क त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं दिल्ली में यमुना के गंदे पानी में छठ पूजा को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कोर्ट से अनुरोध किया गया कि दिल्ली सरकार और पुलिस को यमुना तट पर पूजा की अनुमति देने का निर्देश दिए जाएं। याचिका में यह भी अनुरोध किया जाए कि यहां छठ पूजा करने वालों पर कोई मामला दर्ज न किया जाए।
जानकारी के मुताबिक यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता संजीव नेवार और स्वाति गोयल शर्मा द्वारा अधिवक्ता शशांक शेखर झा के माध्यम से दायर की गई है। वहीं इसमें दिल्ली सरकार, डीडीएमए, दिल्ली जल बोर्ड और केंद्र को पक्ष बनाया गया है। बता दें कि इन दिनों यमुना का पानी काफी प्रदूषित है, इसके चलते ही यमुना किनारे छठ पूजा करने की अनुमति नहीं दी गई है।
800 घाटों पर छठ पूजा की अनुमति
बता दें कि दिल्ली सरकार ने इस बार छठ पूजा के लिए 800 घाटों को तैयार किया गया है। वहीं प्रदूषण के चलते इस बार दिल्ली वासियों को यमुना किनारे छठ पूजा करने की अनुमति नहीं दी गई है। इस दौरान कोरोना नियमों का भी सख्ती से पालन किया जाएगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 29 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी कर जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ें

च्यूइंगम खाने पर जाना पड़ सकता है जेल, इस देश ने लगा दी है पाबंदी

अगर दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों की बात करें तो सरकार के मंत्री और आप के वरिष्ठ नेताओं ने जगह-जगह छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। यही नहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भलस्वा झील पर छठ तैयारियों का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए छठ घाटों पर टेंट से लेकर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। यहां लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील भी की जा रही है।

Hindi News / New Delhi / Chhath Puja 2021: दिल्ली में यमुना तट पर छठ पूजा की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट में PIL दायर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.