16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव, पुलिस मौके पर पहुंची

मिशन-2023 फतह करने के लिए प्रदेश में भाजपा निकाल रही है जनआशीर्वाद यात्रा, ग्रामीणों ने किया विरोध और पथराव, जमकर नारेबाजी।

2 min read
Google source verification
neemuch.jpg

नीमच. नीमच से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भाजपा की ओर से निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव किया गया है। जन आशीर्वाद यात्रा के विरोध और पथराव की खबर लगते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं जन आशीर्वाद यात्रा पर हुई पथराव की इस घटना को लेकर मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उनका आरोप है कि कि कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से जन आर्शीवाद यात्रा पर पथराव कराया है। एक गाड़ी पर पत्थर लगे हैं लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव
नीमच जिले के जावद से रवाना होने के बाद करीब साढ़े 7 बजे के आसपास जिस वक्त जन आशीर्वाद यात्रा रामपुर थाना इलाके के रावड़ी कुड़ी गांव से निकल रही थी तभी वहां पर गाय और भैसों को रास्ते पर लाकर ग्रामीणों ने पहले तो जाम लगा दिया और फिर नारेबाजी शुरु कर दी। इस दौरान जब भाजपा के कार्यकर्ता रोड से मवेशियों को हटाने लगे तो ग्रामीणों के द्वारा पथराव किए जाने की बात सामने आई है। पथराव में एक वाहन के कांच टूटे हैं। बताया जा रहा है कि रामपुरा पठारी क्षेत्र को टाईगर प्रोजक्ट के तहत रिजर्व कर तार फेसिंग कर दी गई है और अतिक्रमण क्षेत्र को शासन ने खाली करा दिया है। जिससे यहां के ग्रामीणों में लंबे समय से आक्रोश है, जिसको लेकर पूर्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा था। लेकिन इस मसले का हल नहीं निकलने पर ग्रामीणों में आक्रोश उपजा हुआ था।

देखें वीडियो-

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस पर बरसे

वहीं इस घटना के बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है मध्यप्रदेश में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता एवं इसको मिल रहे अपार जन समर्थन से कांग्रेस को अपनी हार अभी से दिखने लगी है और होने वाली हार को देख हताश कांग्रेस हिंसा और पत्थरबाजी पर उतर आई है। कांग्रेस याद रखे कि यह 2003 से पहले का मध्य प्रदेश नहीं है जहां गुंडागर्दी चलेगी। उत्पातियों से कानून निपटेगा और कांग्रेस को निपटाने का मन प्रदेश की जनता पूरी तरह से बना चुकी है। #BJPKiJanAashirvadYatra विजय का विश्वास लेकर आगे बढ़ रही है। यात्रा बढ़ रही है, कांग्रेस कुढ़ रही है।

भाजपा विधायक बोले- ये कांग्रेस की साजिश
वहीं जन आशीर्वाद यात्रा पर हुई पथराव की इस घटना को लेकर मनासा से भाजपा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। विधायक मारू का आरोप है कि कांग्रेस के इशारे पर ये पथराव की घटना हुई है। विरोध करने वाले लोग कमलनाथ के नारे लगा रहे थे। कुछ पत्थर गाड़ी पर लगे हैं लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि पत्थरबाजों की शिनाख्त कर ली गई है। जल्द कायमी कर कार्रवाई की जाएगी। मेरी जानकारी में आया है कि इसके वीडियो भी बने हैं। वीडियो सामने आने पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा।

कांग्रेस बोली- बीजेपी की फर्जी यात्रा का विरोध

एक तरफ जहां भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर यात्रा पर पत्थरबाजी कराने के आरोप लगाए हैं वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने इसे ग्रामीणों का विरोध बताया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस की तरफ से जन आशीर्वाद यात्रा पर हो रहे पथराव का वीडियो ट्विटर पर डाला है और इसके कैप्शन में लिखा है- बीजेपी की फर्जी यात्रा का विरोध जारी, मच जिले में बीजेपी की फर्जी यात्रा का ग्रामीणों ने विरोध किया। बीजेपी हार रही है,जनता नकार रही है।