राष्ट्रीय

World’s Smallest Washing Machine: भारत के सेबिन साजी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 25 ग्राम की बनाई दुनिया की सबसे छोटी वाशिंग मशीन

World’s Smallest Washing Machiene: भारत के केरल के रहने वाले सेबिन साजी ने दुनिया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन बना लिया। उनका यह कारनामा गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज कर लिया गया है। अच्छी बात यह है कि इसमें कपड़े भी धोए जा सकते हैं।

नई दिल्लीOct 16, 2024 / 02:13 pm

स्वतंत्र मिश्र

World’s Smallest washing Machine: भारत के सेबिन साजी (Sebin Saji) ने दुनिया की सबसे छोटी वाशिंग मशीन बना कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Gunniess Book of World Record) स्थापित कर दिया है। यह मशीन इतनी छोटी है कि हमारी मुट्ठी में भी बंद हो सकती है। केरल के कांजिरपल्ली के रहने वाली साजी की बनाई हुई यह मशीन केवल 1.28 इंच लंबी, 1.32 इंच चौड़ी और 1.52 इंच ऊंची है। इसका वजन केवल 25 ग्राम है जो कि किसी कुकीज़ से थोड़ा ज्यादा होता है।

Starlink या Oneweb की तरह उपग्रहों का नक्षत्र तैयार करेगी भारतीय कंपनी! ISRO अध्यक्ष Somanath ने पत्रिका को दिए इंटरव्यू में किया ये दावा

इस मशीन में धोए जा सकते हैं कपड़े

साजी ने कहा कि उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Record) का हिस्सा बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए यह मशीन बनाई है। यह मशीन किसी भी साधारण बड़ी मशीन की तरह ही काम करती है और इसमें कपड़े भी धोए जा सकते है।

इससे पहले साई ने बनाई थी सबसे छोटी वॉशिंग मशीन

इससे पहले आंध्र प्रदेश के साई तिरुमलनीदी ने निया की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन (World’s Smallest Washing Machiene) बनाई थी। उन्होंने यह रिकॉर्ड 17 जून 2023 को बनाया था। इस मशीन का आकार 37 मिलीमीटर x 41 मिलीमीटर x 43 मिलीमीटर था। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Gunniess Book of World Record) ने इस मशीन को बनाने का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो को 5.1 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया था।
यह भी पढ़ेंISRO पहली बार शुक्र का स्थलाकृति नक्शा बनाएगा, जानें क्यों पड़ी इसकी जरूरत और क्या मिलेंगे फायदे

संबंधित विषय:

Hindi News / National News / World’s Smallest Washing Machine: भारत के सेबिन साजी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 25 ग्राम की बनाई दुनिया की सबसे छोटी वाशिंग मशीन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.