22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुनिया का सबसे बड़ा दीया, एक बार में लगता है 3560 लीटर तेल, हजार किलो स्टील से बना है यह दीया

Worlds Largest Lamp: पंजाब के मोहाली में हीरो होम्स में दीये को लेकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा दीया बनाया गया है। यह लगभग 1,000 किलोग्राम स्टील से बना है।

2 min read
Google source verification
worlds_largest_lamp.jpg

Worlds Largest Lamp at Hero Homes Mohali Thousands of Citizens Contributed

Worlds Largest Lamp: पूरा देश इस समय दिवाली के उत्साह में सराबोर है। हर जगह से दिवाली के मौके पर कुछ खास और विशेष आयोजनों की खबर और तस्वीरें सामने आ रही है। इस मौके पर पंजाब के मोहाली से दुनिया के सबसे बड़े दीये को जलाने की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के मोहाली में हीरो होम्स में दीये को लेकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है। यहां दुनिया का सबसे बड़ा दीया बनाया गया है। यह लगभग 1,000 किलोग्राम स्टील से बना है। इस दीये का व्यास 3.37 मीटर है। हीरो होम्स के 4,000 निवासियों सहित लगभग 10,000 नागरिकों ने इसके लिए लगभग 3,560 लीटर जैविक तेल में जमा किया।

मिली जानकारी के अननुसार विशाल स्टेनलेस-स्टील दीया, गिनीज बुक्स ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के आधिकारियों की मौजूदगी में जलाया गया। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्डस के अनुसार, यह दीया 3,560 लीटर खाना पकाने के तेल से जलाया गया है और यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा दीया है। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के.जे. सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, पूर्व जीओसी पश्चिमी कमान ने दीप प्रज्‍जवलित किया।


लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के.जे. सिंह पीवीएसएम, एवीएसएम, पूर्व जीओसी पश्चिमी कमान ने दीप को जलाने के बाद कहा कि यह एक अपरंपरागत घटना है जिसमें परंपरा के अनुसार दिवाली मनाने के दोहरे इरादे और एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश फैलाने का प्रबंधन भी शामिल है। यह उचित है कि पंजाब, जिसने कई दशकों में सबसे अधिक संघर्ष देखा है, शांति के सबसे बड़े प्रतीक का स्थान है।"


वहीं इस मौके पर हीरो रियल्टी के सीएमओ आशीष कौल ने कहा कि दिवाली शांति और सद्भाव का प्रतीक है। क्षेत्र, भाषा, धर्म और अन्य सांस्कृतिक पंथों के बावजूद विभिन्न व्यक्तियों से दीया के लिए तेल एकत्र किया गया। बता दें कि दिपावली के मौके पर अयोध्या में सबसे बड़ी दिपावली मनाई गई। जहां दिवाली के मौके पर राम की नगरी को सजाया गया और एक साथ 17 लाख दीयों को जलाने का रिकॉर्ड बनाया गया।


इस दीये को जलाने से पहले उसमें करीब 3,560 लीटर तेल भरा गया। यह तेल विभिन्न तरह के बीजों से बने थे। मतलब कि पूरी तरह से जैविक तेल। इतना ज्यादा तेल जुटाना किसी एक व्यक्ति के बस का तो था नहीं। इसलिए इसमें हीरो होम्स के लगभग 4,000 निवासियों सहित 10,000 से अधिक नागरिकों ने योगदान दिया।

यह भी पढ़ें - दुनिया के इन देशों की दिवाली है बहुत मशहूर, अनोखे अंदाज में मनाया जाता है दीपों का त्योहार