
ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाएं हैं जिसका हिंदू धर्म और ज्योतिष में विशेष महत्त्व है। साल 2023 में चार ग्रहण पड़े, जिसमें से 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण थे। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28-29 अक्टूबर को लगने वाला है। जबकि पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगा। बता दें कि हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के समय को शुभ कामों के लिए अशुभ माना गया है। इसी वजह से शुरुआत से ही दोनों ग्रहणों के दौरान ना तो पूजा- पाठ किए जाते हैं, ना ही मंदिरों के पट खोले जाते हैं। पिछले सप्ताह 14 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा था और अब इसके ठीक 15 दिन बाद यानी 28 अक्टूबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।
चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक कारण जानिए
विज्ञान के अनुसार चंद्र ग्रहण एक प्रकार की खगोलिया घटना है। जिस प्रकार धरती सूर्य के चक्कर लगाती है, उसी तरह चंद्रमा एक प्राकृतिक उपग्रह है, जो पृथ्वी के चारो ओर घूमता है। पृथ्वी का एक चक्कर पूरा करने में चांद को 27 दिन लगते हैं। इसी दौरान कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और इस कारण सूर्य की रौशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस पूरी खगोलीय घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। बता दें कि चंद्र ग्रहण की घटना तभी होती है, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में हों और ऐसा संयोग ज्यादातर पूर्णिमा के दिन ही होता है।
कब लगेगा चंद्र ग्रहण
आरंभ - रात्रि 11:30 बजे
अंत- रात्रि 2:24 बजे
स्पर्श काल- रात्रि 01:05 बजे
मध्यकाल- रात्रि 01:44 बजे
मोक्ष काल- रात्रि 2:24 बजे
सूतक काल- 28 अक्टूबर को शाम 4:05 मिनट से शुरू, रात्रि 2:24 बजे समाप्त
यहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के अलावा अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, पश्चिमी और दक्षिणी प्रशांत महासागर, अफ्रीका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अमेरिका के पूर्वी उत्तरी भाग में दिखेगा।
चंद्र ग्रहण समाप्ति के बाद क्या करें
बहुत लोगों के मन में यह सवाल आता है कि चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद सबसे पहले क्या कहना चाहिए? चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद सबसे पहले स्नान करना चाहिए। इसके बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इस ग्रह से संबंधित मंत्रों का जाप करें। गरीबों को अन्न दान करें और गाय को रोटी खिलाएं।
Published on:
23 Oct 2023 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
