राष्ट्रीय

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में तीन तरफ से बवंडर, IMD ने 11 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में तीन अलग-अलग स्थानों से उठ रहे बवंडर के कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 राज्यों में भारी बारिश और संभावित बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्लीOct 05, 2024 / 08:33 am

Shaitan Prajapat

Weather Update: इस साल देशभर में जमकर बारिश हुई। लगभग सभी राज्यों में से मानसून की विदाई हो गई है। बीते कुछ दिनों से अचानक तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में तीन अलग-अलग स्थानों से उठ रहे बवंडर के कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 राज्यों में भारी बारिश और संभावित बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। यह बवंडर और उससे संबंधित निम्न दबाव क्षेत्र आने वाले दिनों में कई राज्यों में जल प्रलय का कारण बन सकते हैं।

बंगाल की खाड़ी में 3 ओर से उठ रहा है बवंडर

भारत मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में एक साथ तीन स्थानों पर चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और एक स्थान पर निम्न दबाव (लो प्रेशर) बन रहा है। ये मौसमीय घटनाएँ प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का कारण बन सकती हैं। बांग्लादेश-मेघालय सीमा पर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी में और लक्षद्वीप के पास तीन चक्रवाती परिसंचरण बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें

No Cost EMI: फ्री में कुछ नहीं मिलता! नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदारी ‘जीरो कॉस्ट’ नहीं, यहां समझें पूरा गणित


11 राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में तीन अलग-अलग स्थानों से उठ रहे बवंडर के कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 राज्यों में भारी बारिश और संभावित बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। यह बवंडर और उससे संबंधित निम्न दबाव क्षेत्र आने वाले दिनों में कई राज्यों में जल प्रलय का कारण बन सकते हैं। इस स्थिति के चलते निम्नलिखित राज्यों में चेतावनी जारी की गई है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने बताया कि ये बवंडर अगले कुछ दिनों में और मजबूत हो सकते हैं, जिससे इन राज्यों में तेज हवाओं, भारी बारिश, और संभावित बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। राज्य सरकारों को सतर्क रहने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें

Liquor Policy: अब सिर्फ 99 रुपये में मिलेगी शराब की बोतल, इस राज्य ने बदली आबकारी नीति


नॉर्थ ईस्ट, असम और बिहार में हुई जमकर बारिश

प्रायद्वीपीय भारत और नॉर्थ ईस्ट भारत में अभी भी मूसलाधार बारिश हो रही है। शुक्रवार को असम और आसपास के क्षेत्र में 240 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। आईएमडी के अनुसार, बिहार और उत्तर प्रदेश के आसपास के क्षेत्र में भी जमकर बारिश हुई। वहीं, दिल्ली में मानसून की विदाई के बाद लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

इसके साथ ही, पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव (लो प्रेशर) क्षेत्र भी विकसित हो रहा है। इन मौसमीय घटनाओं का असर खासकर दक्षिण भारत के राज्यों पर पड़ेगा। जिन क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, और दक्षिणी कर्नाटक में तेज बारिश हो सकती है।

Hindi News / National News / Weather Update: बंगाल की खाड़ी में तीन तरफ से बवंडर, IMD ने 11 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.