bell-icon-header
राष्ट्रीय

दक्षिण-पश्चिम मानसून का 19-20-21-22 सितम्बर को 13 राज्यों में Yellow Alert जारी, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

Weather Alert: मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

नई दिल्लीSep 18, 2024 / 02:15 pm

Anand Mani Tripathi

IMD Weather Forecast: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अपनी वापसी में ताडंव मचा रहा है। बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 13 राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं यूपी के 34 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आपको बता दें कि मॉनसून जाते-जाते कई राज्यों में घनघोर बारिश कर रहा है। इस कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक कई जगहों पर तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, कुल्लू, मंडी में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 19 से 22 सितंबर के दौरान गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है।

झारखंड में तबाही मचा रहा मानसून

झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून जोरदार बना हुआ है जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में यह कमजोर पड़ गया है।

पश्चिम बंगाल से लेकर निकोबार द्वीप तक बारिश

गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अधिकतर स्थानों पर, ओडिशा, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर और बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

केरल से गुजरात तक भिगेगा तट

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होगी।

आंध्र प्रदेश में तूफान के साथ गिरेगी बिजली

उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले सात दिनों के दौरान एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर बारिश हुई।

Hindi News / National News / दक्षिण-पश्चिम मानसून का 19-20-21-22 सितम्बर को 13 राज्यों में Yellow Alert जारी, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.