राष्ट्रीय

Weather Update: उत्तर भारत में इस दिन के बाद होगी ठंड की एंट्री! इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत में सुबह और रात का तापमान में गिरावट होने से हल्की ठंड का अहसास हो रहा है तो वहीं दक्षिण भारत में लोगों को बारिश ने परेशान कर रखा है।

नई दिल्लीOct 21, 2024 / 09:46 am

Ashib Khan

Weather Update: अक्टूबर का महीना आधा बीत जाने के बाद भी मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में सुबह और रात का तापमान में गिरावट होने से हल्की ठंड का अहसास हो रहा है तो वहीं दक्षिण भारत में लोगों को बारिश ने परेशान कर रखा है। वहीं कई राज्यों में दिन का तापमान ज्यादा होने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होता है, शाम होते ही तापमान में गिरावट नजर आती है और गुलाबी सर्दी का अहसास होने लग जाता है। बिहार में अगले 3 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। यहां पर तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। दरअसल, राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्यियस तक गिरावट की संभावना जताई जा रही है। 

मौसम रहेगा साफ

हरियाणा में मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। वहीं बारिश होने का कोई भी आसार नहीं है। हालांकि रात के समय पाला गिरेगा और सुबह व शाम को हल्की ठंड भी महसूस होगी। आने वाले दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट नजर आएगी। 

जल्द ठंड की होगी एंट्री

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में जल्द ठंड की एंट्री होगी। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और 27 तारीख के बाद मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। इसके साथ ही सर्दी भी बढ़ेगी और बारिश होने की भी संभवना है। 

येलो अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने झारखंड राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। खूटी, सिमडेगा, लोहरदगा, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, रामगढ़, गोड्डा, साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, देवगढ़, जामताड़ा, सरायकेला में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु और कर्नाटक में भी वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार तमिलनाडु के सभी जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कर्नाटक के बेलगाम, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, बेल्लारी, हावेरी, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, तुमकुर और उडुपी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
यह भी पढ़ें

Bank Holiday: दीवाली और छठ पर कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है पूरी लिस्ट

Hindi News / National News / Weather Update: उत्तर भारत में इस दिन के बाद होगी ठंड की एंट्री! इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.