राष्ट्रीय

Weather Update: अभी नहीं मिलेगी तेज धूप से राहत, जानें किन राज्यों में बदलेगा मौसम, कब से शुरु हो रही ठंड IMD ने दिया अपडेट

Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून (Monsoon) विदा हो रहा है। दिल्ली-NCR में बारिश न होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है दिल्ली (Delhi), राजस्थान (Rajasthan), हरियाणा (Haryana), पंजाब (Punjab) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP) सहित कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से तेज धूप निकल रही है।

नई दिल्लीOct 07, 2024 / 08:34 am

Akash Sharma

Weather Update Today

IMD Weather Update: देशभर से मॉनसून (Monsoon) विदा हो रहा है। दिल्ली-NCR में बारिश न होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है दिल्ली (Delhi), राजस्थान (Rajasthan), हरियाणा (Haryana), पंजाब (Punjab) और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP) सहित कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से तेज धूप निकल रही है। इस वजह से राज्यों का पारा बढ़ गया है। कई राज्यों में मॉनसून की विदाई नहीं हुई है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो कल यूपी-बिहार के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

अक्टूबर के महीने में मई-जून जैसी गर्मी

 
दिन के समय गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं। मौसम में हो रहे इस उतार-चढ़ाव की वजह से भारी संख्या में लोग दिल्ली NCR में सर्दी और खांसी से परेशान हैं। राजधानी दिल्ली में अक्टूबर के महीने में मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। लोगों को धूप और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। IMD की मानें तो आने वाले दिनों में भी दिल्ली को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना जताई है।

इन राज्यों में होगी बारिश 

मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसमें केरल, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश हो सकती है।

कब से बदलेगा मौसम

IMD की मानें तो आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। IMD के अनुसार मौसम अक्टूबर के चौथे हफ्ते या महीने के लास्ट से बदलना शुरू होगा।

Hindi News / National News / Weather Update: अभी नहीं मिलेगी तेज धूप से राहत, जानें किन राज्यों में बदलेगा मौसम, कब से शुरु हो रही ठंड IMD ने दिया अपडेट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.