bell-icon-header
राष्ट्रीय

ऑनलाइन गेमिंग के दीवाने टीनएजर ने मां, बहन समेत परिवार के चार सदस्य को कुल्हाड़ी से काट डाला

Tripura Teenager Murder ऑनलाइन गेमिंग और कम्प्यूटर गेम के आज के बच्चे इस कद्र दीवाने हो गए हैं कि अब उनको अपने परिवार की भी चिंता नहीं है। त्रिपुरा राज्य में एक ऐसे ही बच्चे ने अपनी मां, बहन, बाबा और चाची का कुल्हाड़ी से कत्ल कर दिया। जिसने भी इस हत्या के बारे में सुना वो सभी चौंक गए।
 
 

Nov 06, 2022 / 05:36 pm

Sanjay Kumar Srivastava

ऑनलाइन गेमिंग के दीवाने टीनएजर ने मां, बहन समेत परिवार के चार सदस्य को कुल्हाड़ी से काट डाला

बच्चों में ऑनलाइन गेमिंग का शौक बहुत खतरनाक है। त्रिपुरा में ऑनलाइन गेमिंग के एक शौकीन 15 वर्षीय किशोर ने अपने मां और बीन सहित अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी। रविवार को जब वह बाजार में बत्तख बेच रहा था। घात लगाई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसर ने बताया कि, अपराध के मकसद और अन्य विवरणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पर आरोपी किशोर के बारे में पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि, वह ऑनलाइन गेमिंग खेलने के लिए वह अक्सर अपने घर से पैसे चुराता था। तो इस आधार पर यह संभावना व्यक्त की जा रही है कहीं पैसे की वजह से तो आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों की हत्या तो नहीं कर दी है।
त्रिपुरा में नृशंस हत्या

मामला त्रिपुरा के धलाई जिले में एक नृशंस हत्या के मामले में एक किशोर ने मां और बहन सहित अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, शनिवार देर रात लड़के ने अपने दादा बादल देबनाथ (70 वर्ष), मां समिता देबनाथ (32 वर्ष), 10 वर्षीय बहन, चाची रेखा देब (42 वर्ष) को कुल्हाड़ी से मार डाला। पूर्वी त्रिपुरा के धलाई जिले के कमालपुर थाना क्षेत्र के दुरई शिब बारी गांव में यह भयावह घटना घटी।
निमार्णाधीन सेप्टिक टैंक में फेंका शव

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, चारों को मारने के बाद, लड़के ने उनके शवों को उनके घर के पीछे एक निमार्णाधीन सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। लड़के के पिता हरधन देबनाथ (बस कंडक्टर) ने आधी रात के बाद घर लौटने के बाद शवों को देखा और पड़ोसियों और पुलिस को सूचित किया।
पुलिस जांच जारी – पुलिस अधिकारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पुलिस अब लड़के से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या अपराध में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था। पुलिस ने उसके पिता और पड़ोसियों के हवाले से कहा कि लड़का कंप्यूटर गेम का आदी था और ऑनलाइन गेमिंग खेलने के लिए वह अक्सर अपने घर से पैसे चुराता था।
यह भी पढ़े – Shiv Sena leader murder case : शिवसेना नेता के हत्यारोपी संदीप सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, एनआईए कर सकती है जांच

यह भी पढ़े – अरुणाचल के भाजपा विधायक जंबे ताशी का कम उम्र में निधन, सीएम पेमा खांडू दुखी

Hindi News / National News / ऑनलाइन गेमिंग के दीवाने टीनएजर ने मां, बहन समेत परिवार के चार सदस्य को कुल्हाड़ी से काट डाला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.