scriptTop 10 Richest Women In India: ये हैं भारत की टॉप टेन सेल्फ मेड अरबपति महिलाएं, ₹47000 करोड़ से ज्यादा है Net Worth | top 10 Richest women in india Hurun Rich List self made businesswomen net worth Rs 47000 Radha Vembu | Patrika News
राष्ट्रीय

Top 10 Richest Women In India: ये हैं भारत की टॉप टेन सेल्फ मेड अरबपति महिलाएं, ₹47000 करोड़ से ज्यादा है Net Worth

Radha Vembu Net Worth: भारत के Top 10 अमीरों की बात करें तो सबसे पहले अंबानी और अडानी का नाम आता है। आज हम आपको बताते हैं भारत की टॉप टेन अरबपति महिलाओं के बारे में जिनकी संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश।

नई दिल्लीSep 02, 2024 / 10:35 am

Akash Sharma

Richest Women In india

Richest Women In India

Hurun India Rich List 2024: भारत की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी जोहो (Zoho) की को-फाउंडर राधा वेम्बू (Radha Vembu) ने इस साल एक और बड़ा मुकान हासिस किया है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में उन्हें देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला (Richest Woman In India) बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार राधा वेम्बू की संपत्ति (Net Worth) 47,500 करोड़ रुपये है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नायका (Nykaa) की CEO फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) नाम आता है। इनकी नेट वर्थ 32,200 करोड़ रुपये है। तीसरे नंबर पर अरिस्ता नेटवर्क्स (Arista Networks) की CEO जयश्री उल्लाल (Jayshree Ullal) नाम आता है जिनकी नेट वर्थ 32,100 करोड़ रुपये है।
Radha Vembu Net Worth 47000
Radha Vembu Net Worth

अपने दम पर खड़ी की संपत्ति

इस लिस्ट में जो महिलाएं है उन सभी में एक बात समान है कि उन्होंने अपने दम पर सारी संपत्ति बनाई है। उन्हें ये दौलत विरासत में नहीं मिली। जोहो CEO श्रीधर वेम्बू (Sridhar Vembu) की बहन राधा वेम्बू को लाइमलाइट में आना पसंद नहीं हैं। बता दें कि राधा वेम्बू के पास जोहो के सबसे ज्यादा शेयर हैं। फोर्ब्स लिस्ट (Forbes List ) के अनुसार, श्रीधर वेम्बू भारत के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में 55वें नंबर पर हैं। इस लिस्ट लेंसकार्ट (Lenskart) की को-फाउंडर नेहा बंसल (Neha Bansal) और बायोकॉन (Biocon) की फाउंडर एवं एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw) को बायोटेक्नोलॉजी एवं फार्मा इंडस्ट्री में योगदान के लिए जगह दी गई है। इसके साथ ही पेप्सिको (PepsiCo) की पूर्व सीईओ इंदिरा के नूई (Indra K Nooyi) को भी जगह मिली है। इस लिस्ट में जूही चावला (Juhi Chawla) भी शामिल हुई हैं। जूही चावलाकी नेट वर्थ 4600 करोड़ रुपये आंकी गई है।
Top 10 richest woman in India
Top 10 richest woman in India

भारत की टॉप 10 सेल्फ मेड अरबपति महिलाओं की लिस्ट

नाम – संपत्ति

  1. 1- राधा वेम्बू – 47500 करोड़ रुपये (जोहो)
  2. 2- फाल्गुनी नायर – 32200 करोड़ रुपये (Nykaa)
  3. 3- जयश्री उल्लाल – 32100 करोड़ रुपये (अरिस्ता नेटवर्क्स)
  4. 4- किरण मजूमदार शॉ – 29000 करोड़ रुपये (बायोकॉन)
  5. 5- नेहा नरखेड़े – 4900 करोड़ रुपये (कॉनफ्लुएंट)
  6. 6- जूही चावला – 4600 करोड़ रुपये (नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स)
  7. 7- इंदिरा के नूई – 3900 करोड़ रुपये (पेप्सिको)
  8. 8- नेहा बंसल – 3100 करोड़ रुपये (लेंसकार्ट)
  9. 9- देविता राजकुमार सराफ – 3000 करोड़ रुपये (UV टेक्नोलॉजीस)
  10. 10- कविता सुब्रमण्यम – 2700 करोड़ रुपये (अपस्टॉक्स)

ये भी पढ़ें: आ गया Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज, 3 महीने के लिए हो जाएंगे टेशन फ्री, यहां से लीजिए अनलिमिटेड ऑफर का लाभ

Hindi News/ National News / Top 10 Richest Women In India: ये हैं भारत की टॉप टेन सेल्फ मेड अरबपति महिलाएं, ₹47000 करोड़ से ज्यादा है Net Worth

ट्रेंडिंग वीडियो