scriptटॉप 10 प्राइड मूवमेंट, साल 2021 में जब हर भारतीय खुशी से झूम उठा | Top 10 proud moments of 2021, which made every Indian proud | Patrika News
राष्ट्रीय

टॉप 10 प्राइड मूवमेंट, साल 2021 में जब हर भारतीय खुशी से झूम उठा

हरनाज संधू का मिस यूनिवर्स 2021 बनना हो या आनंद राधाकृष्णन आइजनर पुरस्कार जीतना हो या नीरज चोपड़ा का टोक्यो ओलिम्पिक में गोल्ड जीतना हो। ऐसी कई घटनाएँ हैं जिसने भारतीयों को कराया गर्व का एहसास कराया।

Dec 30, 2021 / 11:23 pm

Mahima Pandey

proud_moment.jpg

Proud Moment

साल 2021 में भी कोरोना की दूसरी लहर ने देश काफी परेशान किया, परंतु कुछ ऐसी भी घटनायें घटीं जिससे भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन (proud moments of 2021) हुआ। हरनाज संधू का मिस यूनिवर्स 2021 बनना हो या आनंद राधाकृष्णन आइजनर पुरस्कार जीतना हो या नीरज चोपड़ा का टोक्यो ओलिम्पिक में गोल्ड जीतना हो। ऐसी कई घटनाएँ हैं जिसने भारतीयों को कराया गर्व का एहसास कराया।

1. मिस यूनिवर्स

साले 2021 खत्म होते-होते भारत का नाम उस समय दुनिया में रोशन हुआ, जब भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। देश के लिए ये पल किसी गौरवशाली क्षण से कम नहीं था क्योंकि भारत ने ये खिताब 21 सालों बाद जीता था।

2. नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने साल 2021 में टोक्यो ओलिंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा. नीरज ने सात अगस्त को 57.58 मीटर भाला फेंककर भारतीय एथलेटिक्स का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।

3. आनंद राधाकृष्णन

32 वर्षीय भारतीय विजुअल आर्टिस्ट और इलस्ट्रेटर आनंद राधकृष्णन
ने ग्राफिक उपन्यास ब्लू इन ग्रीन के लिए आइजनर पुरस्कार जीता। आइजनर पुरस्कार को ‘कॉमिक्स की दुनिया का ‘ऑस्कर’ कहा जाता है।

4. हॉकी टीम इंडिया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Men Hockey Team) ने टोक्यो ओलंपिक में करीब 41 साल बाद ओलंपिक में मेडल जीतकर इतिहास रचा था। भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से मात देते हुए ने ब्रॉन्ज़ मेडल (Bronze Medal) अपने नाम किया था। इस जीत के साथ ही हॉकी टीम ने पूरे देश खासकर युवाओं की उम्मीद को पूरा किया था और सभी के लिए पल गर्व से भरा था।


5 . पीवी सिंधु का दूसरा ओलिंपिक पदक

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में लगातार दूसरी बार पद जीतकर इतिहास रचा था। सिंधु ने महिला सिंगल्स का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने के साथ ही व्यक्तिगत स्पर्धा के 2 मेडल जीतने वाली पहली महिला एथलीट बन गईं। इससे पहले वर्ष 2016 में पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था।

6. दूसरी बार आस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती

इस वर्ष जनवरी में भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिस्बेन टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया को 4 टेस्ट की सीरीज में 2-1 से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में लगातार 2 सीरीज जीतने वाली दुनिया की चौथी और एशिया की पहली टीम बन गई।
इससे पहले भारत ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी।

7. टोक्यो में भारत के पैरा-एथलीटों ने तोड़े सभी रिकार्ड

टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया। भारत के इतिहास में ये पहली बार था जब भारत ने 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक अपने नाम किया। कुल 19 पदकों के साथ भारत ने 24वां स्थान हासिल किया।

8. भारत में सुरक्षा ‘टीका’, 142 करोड़ से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन के डोज

कोरोना से जंग में देश ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज दिए जाने का रिकॉर्ड कायम किया। अब तक देशभर में कोविड-19 टीकों की खुराक की संख्या 142.38 करोड़ के पार पहुंच गई है। अब ये साल जाते जाते 15-18 वर्ष के बच्चों के लिए वैक्सीन की सौगात भी दे गया है।

9.पराग अग्रवाल ट्विटर के CEO, लीना नायर बनीं फ्रांस के लग्जरी ग्रुप की CEO

कॉर्पोरेट जगत में भी ऐसे गर्व के पल देखने को मिले जब भारत मूल के पराग अग्रवाल को ट्विटर का नया सीईओ बनाया गया। वहीं, भारतीय मूल की लीना नायर फ्रांस के लग्जरी ग्रुप शनैल की CEO बनीं।

10. किदाम्बी श्रीकांत

इस साल के खत्म होते होते किदाम्बी श्रीकांत ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वो ऐसे पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं जिसने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में सिल्वर मेडल जीता।

Hindi News/ National News / टॉप 10 प्राइड मूवमेंट, साल 2021 में जब हर भारतीय खुशी से झूम उठा

ट्रेंडिंग वीडियो