15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता ने इस बार भी अर्जुन सिंह का किया पत्ता साफ, 2019 में बीजेपी से लड़े थे चुनाव, फिर थामा था टीएमसी का हाथ

lok sabha election 2024: टीएमसी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र से अर्जुन सिंह को चुनावी मैदान में नहीं उतारा है। पार्टी ने इस सीट से विधायक और मंत्री पार्थ भौमिक पर दाव खेला है।

less than 1 minute read
Google source verification
lok sabha election 2024

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं, देश की कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कोलकाता में एक मेगा रैली को संबोधित करते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसके अलावा इसी रैली के साथ उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव कैंपेन का भी आगाज किया।

टिकट नहीं मिला था तो ज्वाइन की थी भाजपा

मालूम हो कि 20219 के लोकसभा चुनाव से पहले अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में थे, लेकिन लोकसभा इलेक्शन टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा के टिकट पर बैरकपुर से चुनाव जीत लिया। हालांकि, चुनाव जीतने के बाद 2022 में अर्जुन सिंह की घर वापसी हुई और टीएमसी ज्वाइन कर लिया। ऐसे में एक बार फिर अर्जुन सिंह को लोकसभा चुनाव के लिए टीएमसी ने चुनाव रण में नहीं उतारा है। अब देखना ये है कि क्या पिछली बार कि तरह इस बार भी अर्जुन सिंह भाजपा का रूख करते हैं या नहीं।