scriptPublic Holiday: इन राज्यों में 5 अक्टूबर को स्पेशल छुट्टी का ऐलान, जानें वजह | special holiday 5 october cm bhagwant mann Announced public holidays Haryana Assembly Elections 2024 punjab government aap | Patrika News
राष्ट्रीय

Public Holiday: इन राज्यों में 5 अक्टूबर को स्पेशल छुट्टी का ऐलान, जानें वजह

Special Holiday On 5 October: खास बात ये है कि 5 अक्टूबर को होने वाले अवकाश कर्मचारी की छुट्टियों में से नहीं काटा जाएगा।

नई दिल्लीOct 02, 2024 / 04:33 pm

Akash Sharma

Special Holiday on 5 October

Special Holiday on 5 October

Special Holiday 5 October 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) 5 अक्टूबर को होने वाले हैं जिस वजह से राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। 5 अक्टूबर को हरियाणा में स्कूल-कॉलेज, बैंक और ऑफिस बंद रहेंगे। हरियाणा के पड़ोसी राज्य पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने एक बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने हरियाणा में मतदाता के रूप में पंजीकृत अपने कर्मचारियों को पांच अक्टूबर (5 October Holiday) के दिन छुट्टी देने ऐलान किया है। खास बात ये है कि यह अवकाश कर्मचारी की छुट्टियों में से नहीं काटा जाएगा। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को की जाएगी।
Public Holiday
Public Holiday

पंजाब सीएम भगवंत मान ने दिया ये आदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक आदेश में कहा गया है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब सरकार (Punjab Government) ने 5 अक्टूबर को अवकाश रखा है। कोई अधिकारी या कर्मचारी हरियाणा विधानसभा की वोटर लिस्ट में वोटर है और पंजाब राज्य के सरकारी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों, बोर्डों और निगमों में कार्यरत है तो वह अपना वोटर आईडी कार्ड (Voter ID) दिखाकर अथॉरिटी से पांच अक्टूबर को स्पेशल छुट्टी ले सकता है।

5 और 6 अक्टूबर दो दिन की मिलेगी छुट्टी

5 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनावों के कारण राज्य में सार्वजनिक अवकाश है। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर जाकर लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेंगे। इसके साथ ही 6 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में 5 और 6 अक्टूबर दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश मिल जाएगा।

Hindi News / National News / Public Holiday: इन राज्यों में 5 अक्टूबर को स्पेशल छुट्टी का ऐलान, जानें वजह

ट्रेंडिंग वीडियो