राष्ट्रीय

Ratan Tata का ‘राजकीय सम्मान’ के साथ हुआ अंतिम संस्कार, जानें क्या होती है यह प्रक्रिया

Ratan Tata: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। अंतिम दर्शन के बाद वर्ली स्थित श्मशान पर रतन टाटा का अंतिम संस्कार किया गया है। रतन टाटा पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।

नई दिल्लीOct 10, 2024 / 07:30 pm

Ashib Khan

Ratan Tata

Ratan Tata: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत देश के तमाम बड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि रतन टाटा का औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और उदारीकरण के दौर में समूह को उसके हिसाब से ढाला। अंतिम दर्शन के बाद वर्ली स्थित श्मशान पर रतन टाटा का अंतिम संस्कार किया गया है। रतन टाटा पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।

वर्ली शमशान घाट लाया गया पार्थिव शरीर

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को उनके अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट लाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनाइक ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी है।

रतन टाटा के पार्थिव शरीर को NCPA से वर्ली श्मशान ले जाया जा रहा है।

राजकीय बैंड ने दिया सम्मान

रतन टाटा के पार्थिव शरीर को कोलाबा स्थित घर से नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स ले जाया गया। इस मौके पर उन्हें राजकीय बैंड ने सम्मान दिया।

नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य नेताओं ने मुंबा के वर्ली श्मशान में दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।

दिलजीत ने बीच में शो को रोककर दी श्रद्धांजलि

सिंगर दिलजीत दोसांझ को जैसे ही रतन टाटा के निधन की सूचना मिली तो उन्होंने अपना लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट बीच में रोक दिया और उनको खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी।

राजकीय अंतिम संस्कार में ये होती है प्रक्रिया

राजकीय अंतिम संस्कार के दौरान मृतक के पार्थिक शरीर को ताबूत में रखा जाता है। इस ताबूत को तिरंगे से लपेटा जाता है।अंतिम संस्कार के समय गन सेल्यूट की रस्म की अदायगी की जाती है। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाता है।
यह भी पढ़ें

Ratan Tata के निधन पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और गृहमंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

Hindi News / National News / Ratan Tata का ‘राजकीय सम्मान’ के साथ हुआ अंतिम संस्कार, जानें क्या होती है यह प्रक्रिया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.