
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने मंगलवार को कोहिमा में एक प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर उद्धाटन समारोह को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पीएम मोदी, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का राजनीतिक आयोजन है। इसमें हमारा शामिल होना मुश्किल है।
खड़गे और सोनिया ने किया निमंत्रण अस्वीकार
राहुल गांधी का यह बयान कांग्रेस आलाकान के ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा’ आमंत्रण अस्वीकार करने के बाद आया है। दरअसल, कांग्रेस के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा सासंद अधीर रंजन चौधरी ने 22 जनवरी को राम मंदिर उद्धाटन में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
Updated on:
16 Jan 2024 04:28 pm
Published on:
16 Jan 2024 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
