bell-icon-header
राष्ट्रीय

हरियाणा में चुनाव से पहले फिर एक बार जेल से बाहर आएगा Ram Rahim, जानें संयोग है या प्रयोग?

Haryana News: मतदान से पहले एक बार फिर डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) एक बार फिर जेल से बाहर आएगा। साध्वियों के यौन शोषण और मर्डर केस में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिल गई है। 

चण्डीगढ़ हरियाणाOct 01, 2024 / 02:37 pm

Ashib Khan

Ram Rahim

Ram Rahim: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election) के लिए एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। दरअसल, विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं मतदान से पहले एक बार फिर डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) एक बार फिर जेल से बाहर आएगा। साध्वियों के यौन शोषण और मर्डर केस में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिल गई है। 

राम रहीम ने 20 दिन की पैरोल की थी मांग

बता दें कि राम रहीम ने सरकार से 20 दिन के पैरोल की मांग की थी। इस समय हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। इस कारण सरकार ने राम रहीम के पैरोल मांगने के आवेदन को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा था, जिसे शर्तों के साथ चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया है। वहीं एक बार फिर हरियाणा में होने वाले चुनाव से पहले राम रहीम का जेल से बाहर आने पर सवाल उठने लगा है कि आखिर हर बार कैसे चुनाव से पहले राम रहीम को पैरोल या फरलो मिल जाता है। 

पैरोल संयोग है या प्रयोग?

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) का हरियाणा के सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और हिसार जिलों में काफी अच्छा खासा प्रभाव है। इन जिलों में करीब 36 विधानसभा सीटें आती है। बताया जाता है कि राम रहीम हर चुनाव से पहले अनुयायियों को संदेश देने के लिए बाहर आते है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले भी राम रहीम 50 दिनों की पैरोल पर बाहर आया था। 

कब-कब चुनाव से पहले जेल से बाहर आया रहीम?

– फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 21 दिन की पैरोल मिली।
– जून 2022 में हरियाणा नगर निकाय चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल मिली।
– अक्टूबर 2022 में आदमपुर उपचुनाव से पहले 40 दिन की पैरोल मिली।
– जुलाई 2023 में हरियाणा पंचायत चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल मिली।
– नवंबर 2023 में राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले 29 दिन की फरलो मिली।
– अगस्त 2024 में हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन की फरलो मिली।
यह भी पढ़ें

Haryana Election: राहुल गांधी ने रैली में हुड्डा-सैलजा से करवाया ये काम, क्या इससे Congress हरियाणा चुनाव में मार पाएगी बाजी?

Hindi News / National News / हरियाणा में चुनाव से पहले फिर एक बार जेल से बाहर आएगा Ram Rahim, जानें संयोग है या प्रयोग?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.