राष्ट्रीय

हरियाणा : आक्रोशित किसानों ने बीजेपी सांसद की गाड़ी पर किया हमला, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर डंडे बरसाए, कई हिरासत में लिए गए

बीजेपी के राज्यसभा में सांसद राम चंदर जांगड़ा की गाड़ी पर आज किसानों ने हमला कर दिया। इसके साथ ही किसानों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। इसके चलते पुलिस ने भी आरोपी प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ मौके पर कार्रवाही की।

Nov 05, 2021 / 03:08 pm

Tanay Mishra

Ram Chander Jangra

नई दिल्ली। हरियाणा से बीजेपी के राजयसभा में चुने गए सांसद राम चंदर जांगड़ा का आज शुक्रवार को किसानों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान किसानों ने राम चंदर जांगड़ा की गाड़ी पर भी हमला किया और उन्हें काले झंडे दिखाकर उनका विरोध भी किया। दरअसल जांगड़ा हिसार में एक धर्मशाला का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस बात की जानकारी आंदोलनकारी किसानों को भी मिल गई। ऐसे में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे आक्रोशित किसान उद्घाटन स्थान पर पहुंच गए और जांगड़ा के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए। जब जांगड़ा उद्घाटन स्थान से अपनी गाड़ी में रवाना हुए तब आक्रोशित किसानों ने उनकी गाड़ी पर भी हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में जांगड़ा को कोई चोट नहीं आई और वह सकुशल वहां से चले गए।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की मौके पर कार्रवाही

पुलिस ने राम चंदर जांगड़ा के खिलाफ प्रदर्शन और उनकी गाड़ी पर हमला करने वाले किसानों पर मौके पर ही कार्रवाही करते हुए डंडे बरसाए। साथ ही कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया।

Hindi News / National News / हरियाणा : आक्रोशित किसानों ने बीजेपी सांसद की गाड़ी पर किया हमला, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर डंडे बरसाए, कई हिरासत में लिए गए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.