बीजेपी ने लगाया ये आरोप
बीजेपी चुनाव आयोग से शिकायत करने जा रही है। जयराम ठाकुर का कहना है कि पुलिस चुनाव आयोग से मिलने नहीं दे रही है। उनको रोका गया है। हिमाचल में कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के मुकाबला भाजपा के हर्ष महाजन से है।
सीएम सुक्खू ने किया दावा, हमारे पास 40 विधायक
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि उनके पास 40 विधायक हैं, अगर किसी को खरीदा नहीं गया होगा तो निश्चित तौर पर हमें पूरे 40 वोट मिलने वाले है। सीएम सुक्खू ने कहा कि उनके अनुसार कांग्रेस की विचारधारा पर जो लोग चुन कर आए हैं उन्होंने पार्टी के समर्थन में वोट डाला होगा।
6 कांग्रेसियों सहित कुल 9 विधायकों को चंडीगढ़ ले गई BJP
हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के बीच सियासी हलचल तेज हो गई है। दावा किया जा रहा है कि प्रदेश के छह कांग्रेस विधायकों सहित कुल 9 एमएलए भाजपा के संपर्क में हैं। भाजपा इन सभी विधायकों को चंडीगढ़ ले गई है। इनमें कांग्रेस के 6 तीन विधायक हैं. साथ ही तीनों निर्दलीय विधायकों को लेकर भी भाजपा नेता चंडीगढ़ गए हैं।