scriptदिल्ली- राजस्थान समेत उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, मौसम विभाग ने बताया इस दिन से मिलने लगेगी ठंड से राहत | Rajasthan Delhi Dense fog including North India Meteorological Department said relief from cold start this day | Patrika News
राष्ट्रीय

दिल्ली- राजस्थान समेत उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, मौसम विभाग ने बताया इस दिन से मिलने लगेगी ठंड से राहत

Today Weather Update: राष्ट्रीय रााजधानी में गणतंत्र दिवस के दिन भी घना कोहरा देखा जा रहा है। दिल्ली बादलों की चादर से लिपटी हुई है।

Jan 26, 2024 / 07:44 am

Prashant Tiwari

 Rajasthan Delhi Dense fog including North India  Meteorological Department said  relief from cold start this day


देश के उत्तर भारतीयों राज्यों में फिलहाल कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शुक्रवार 26 जनवरी के मौके पर भी आज सुबह दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है। इसके कारण विजिबिलिटी काफी प्रभावित हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने मौसम को लेकर राहत भरी जानकारी दी है। IMD की वेबसाइट पर अपडेट किए गए रिपोर्ट के मुताबिक, 26 और 27 जनवरी को पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा रहेगा लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे लोगों को राहत मिलने लगेगी। यानी कि 28 जनवरी से लोगों को कोहरे और ठिठुरन दोनों से ही राहत मिलने लगेगी।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

 

कोहरे के आगोश में उत्तर भारत

राष्ट्रीय रााजधानी में गणतंत्र दिवस के दिन भी घना कोहरा देखा जा रहा है। दिल्ली ऊंचे बादलों की चादर से लिपटी हुई है। इसे भारतीय वायु सेना में 26 जनवरी हाई क्लाउड्स’ के नाम से जाना जाता है। कर्तव्य पथ पर उत्सव के आयोजन के लिए मौसम की स्थिति मुख्य आधार होती है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

 

अगले दो दिन के दौरान कोल्ड-डे की संभावना

IMD ने अपने ताजा रिपोर्ट में बताया है कि अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में जमीन पर पाला पड़ सकता है।

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, राजधानी दिल्ली में कई फ्लाइट्स का या तो रुट डायवर्ट कर दिया गया है या वो काफी लेट चल रही है।

 

इन राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते 31 जनवरी तक मौसम का मिजाज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बदलने वाला है। इन दिनों हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा में हल्की बारिश का अलर्ट है। अंडमान और निकोबार द्वीप में 27 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Hindi News/ National News / दिल्ली- राजस्थान समेत उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, मौसम विभाग ने बताया इस दिन से मिलने लगेगी ठंड से राहत

ट्रेंडिंग वीडियो